{"_id":"5ca274cabdec22764d26f4d2","slug":"191554150602-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक की गैस्टिक शीशी लेने गए हवलदार को डॉक्टर ने मारे धक्के, मोबाइल छीन सस्पेंड कराने की दी धमकी, केस
पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने मेडिकल मोड़ स्थित ऑस्कर अस्पताल के डॉक्अर के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के मेडिकल मोड़ स्थित ऑक्सकर अस्पताल के संचालक डॉ. विपिन सांगवान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दादरी की आदमपुर डाढी चौकी के हवलदार ने डॉक्टर पर धक्का मुक्की करने, मोबाइल छीनने व सस्पेंड करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीजीआईएमएस थाने में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दादरी की आदमपुर डाढी चौकी के हवलदार प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे आस्कर अस्पताल गया था। बलकरा निवासी अशोक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव लेना था। यहीं डॉक्टर से उसकी गैस्टिक शीशी लेनी थी। इस बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि पहले पोस्टमार्टम करा लो। हम शीशी तैयार कराकर दे देंगे। पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वहां गया तो डॉक्टर ने इंतजार करने को कहा। मेरे साथ सिपाही सतीश कुमार, बलकरा सरपंच प्रतिनिधि सोमबीर व खेड़ी बटर निवासी महेश भी था। अस्पताल में काफी इंतजार के बाद भी गैस्टिक शीशी नहीं मिली तो डॉक्टर से फिर मिला। इस पर डॉक्टर बिफर पड़ा। उसने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पास आने की। तुझे सस्पेंड करवा दूंगा। मैं बहुत बड़ा आदमी हूं। उसने गाली गलोच की तो मैने विडियो बनाने के लिए अपना मोबाइल निकाला। इसे डॉक्टर छीन लिया। कुछ देर बाद फो लौटा दिया। इस दौरान उसने धक्का मुक्की करते हुए कहा कि अभी रिश्वत में फंसवाता हूं। वर्दी निकलवा दूंगा। डॉक्टर के कमरे के बाहर डॉ. विपिन सागंवान लिखा हुआ था। डॉ. विपीन ने मेरे साथ अभद्रता की सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।