फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खुलासा

खुलासा

Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
खुलासा
फोटो परिचय
विज्ञापन

फाइल नंबर-एक
भाई ही निकला दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी, मकान के साढ़े आठ लाख रुपये न देने पर की थी हत्या
-पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया मामले का खुलासा
-सीआईए-1 ने अशोक के भाई आनंद को किया गिरफ्तार
-आनंद ने ही दर्ज कराया था हत्या का केस, फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही सीआईए-1
एएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया वारदाता का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी स्थित नया पड़ाव मोहल्ले में दंपती हत्याकांड का सीआईए-1 ने खुलासा कर दिया। अशोक के भाई आनंद ने ही बुलंदशहर निवासी अपने साले के साथ मिलकर मकान के तय किए गए साढ़े आठ लाख रुपये न देने पर वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-1 ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एएसपी मकसूद अहमद ने सीआईए-1 के कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शहर के नया पड़ाव मोहल्ले में बुधवार सुबह अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले अशोक जैन और उसकी पत्नी सोनिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतक के भाई दिल्ली के नरेला निवासी आनंद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए सीआईए-1 को लगाया गया था।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी नवीन जाखड़, सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार, सुशील कुमार, रिषीपाल, सिपाही मनोज कुमार, श्री भगवान, जितेंद्र, महावीर, सुमित की टीम ने दोहरे हत्याकांड में शक के आधार पर अशोक के भाई आनंद को ही गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने सच उगल दिया। आरोपी ने अपने साले राहुल के साथ मिलकर भाई और भाभी की हत्या करने की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पड़ाव मोहल्ले में उसके पुश्तैनी मकान में अशोक रह रहा था। एक साल पहले मामले को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में अशोक द्वारा मकान के बदले आनंद को दस लाख रुपये देने की बात तय की थी। डेढ़ लाख रुपये तो अशोक ने आंनद को दिए थे पर बाकी किश्तों में देने की बात तय की गई थी। लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी अशोक बाकी रुपये नहीं दे रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर आनंद और राहुल ने पहले सोनिया और इसके बाद अशोक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस नरेला चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मकसूद अहमद का कहना है कि फरार आरोपी राहुल की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
36 घंटे के अंदर ही खुलासा करने वाली टीम को किया जाएगा सम्मानित
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मात्र 36 घंटे के अंदर ही खुलासा करने वाली सीआईए-1 को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed