फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब महिला और युवाओं को भी पुलिस मित्र बनाएगी पुलिस

अब महिला और युवाओं को भी पुलिस मित्र बनाएगी पुलिस

Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
अब महिला और युवाओं को भी पुलिस मित्र बनाएगी पुलिस
अब महिला और युवाओं को भी मित्र बनाएगी पुलिस
विज्ञापन

-आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने को एसपी ने बनाया प्लान
-पुलिस मित्रों को कार्ड भी किए जायेंगे जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे की गर्त से रोकने के लिए एसपी ने प्लान तैयार किया है। अब महिला और युवाओं को पुलिस मित्र बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों का भी ब्योरा तैयार कराया जा रहा है।

पुलिस ने पूर्व में जिले भर में 200 से अधिक पुलिस मित्र बनाए हुए हैं। इनमें अधिकतर पुरुष ही शामिल हैं। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अब महिलाओं से लेकर युवाओं को भी मित्र बनाया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया महिला और युवाओं को इसलिए मित्र बनाया जा रहा है, ताकि युवा और महिला नशा बेचने और सेवन करने के बाद वारदातों को अंजाम देने वालों की सूचनाएं दे सके । मित्रों को पुलिस द्वारा कार्ड भी दिए जायेंगे। इसके अलावा पुलिस मित्रों के सुझाव पर भी काम करेगी। समय समय पर पुलिस मित्रों के साथ बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed