फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीएएमवाई योजना की दूसरी सूची जारी, 693 फाइलों पर ऑब्जेक्शन

पीएएमवाई योजना की दूसरी सूची जारी, 693 फाइलों पर ऑब्जेक्शन

Mon, 30 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीएएमवाई योजना की दूसरी सूची जारी, 693 फाइलों पर ऑब्जेक्शन
पीएएमवाई योजना की दूसरी सूची जारी, 693 फाइलों पर लगे ऑब्जेक्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पीएएमवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत आवेदन करने वालों की दूसरी सूची जारी हो गई है। इसमें 693 आवेदकों के अधूरे दस्तावेज मिलने पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। ये ऑब्जेक्शन मकान निर्माण सहित लोन व फ्लैट के आवेदन से संबंधित हैं। आवेदक इन ऑब्जेक्शन को मंगलवार तक नगर परिषद कार्यालय में अपने दस्तावेज पूरे कर रिमूव करवा सकते हैं। ऑब्जेक्शन लगने के बाद नप अधिकारियों के निर्देशों पर वार्ड वाइज सूची तैयार की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर का सर्वे करने करीब एक साल पहले टीम दादरी पहुंची थी। इसके लिए सभी 21 वार्डों से आवेदन मांगे गए थे। करीब तीन माह पहले ही आवेदकों की पहली सूची जारी की गई थी। इसके बाद संबंधित बैंक से लोन के लिए आवेदकों की बैठक नगर परिषद अधिकारियों की मध्यस्थता में आयोजित की गई थी। इसके बाद से बचे आवेदकों को दूसरी सूची का इंतजार था। शुक्रवार को ही दूसरी सूची अधिकारियों के पास पहुंची है। इस सूची में लोन के लिए आवेदन करने वाले 300 फार्मों पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। इसके अलावा मकान बनाने के लिए सहायता राशि का आवेदन करने वाले 364 आवेदनों पर भी अधूरे कागजात के चलते ऑब्जेक्शन लगे हैं। वहीं, पीएएमवाई योजना के तहत फ्लैट के लिए भरे गए फार्मों में से 29 पर ऑब्जेक्शन लगे हैं। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार तक ये आवेदक अपने दस्तावेज जमा करवाकर ऑब्जेक्शन को रिमूव करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी आवेदक ने अब दस्तावेज जमा नहीं कराए तो उसका फार्म रद हो जाएगा। इसके बाद उसे इस योजना के तहत सरकार की तरफ से सहायता राशि मुहैया नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के फार्म पर ऑब्जेक्शन लगे हैं वो नप कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों में कमी का पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

मकान निर्माण में सहायता राशि के लिए भरे गए फार्मों में से 364 पर ऑब्जेक्शन लगे हैं। वार्ड एक में सात, वार्ड दो में चार, वार्ड तीन में चार, वार्ड चार में दो, वार्ड पांच में नौ, वार्ड छह में तीन, वार्ड आठ में 12, वार्ड नौ में 18, वार्ड 10 में 24, वार्ड 11 में 64, वार्ड 12 में 82, वार्ड 13 में 20, वार्ड 14 में 56, वार्ड 15 में 15, वार्ड 16 में नौ, वार्ड 17 में 13, वार्ड 19 में तीन, वार्ड 20 में चार व वार्ड 21 में 15 फार्मों पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वार्ड से कितनी लोन फाइल पर लगे ऑब्जेक्शन
मकान निर्माण के लिए लोन लेने के इच्छुक 300 आवेदकों के फार्मों पर भी ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। इनमें वार्ड एक के 25, वार्ड दो के 12, वार्ड तीन के 24, वार्ड चार के छह, वार्ड पांच के 13, वार्ड छह के नौ, वार्ड आठ के 21, वार्ड नौ के 30, वार्ड 10 के 57, वार्ड 11 के 33, वार्ड 12 के 19, वार्ड 13 के आठ, वार्ड 14 के नौ, वार्ड 15 के 13, वार्ड 16 के तीन, वार्ड 17 के सात, वार्ड 20 के तीन व वार्ड 21 के चार फार्मों पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं।

20 आवेदकों का फ्लैट का सपना रह सकता है अधूरा
पीएएमवाई योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फ्लैट बनाकर रहने के लिए दिए जाएंगें। इसके लिए करीब 70 से 80 आवेदन नगर परिषद के पास पहुंचे थे। इनमें से 29 फार्मों पर भी ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। इनमें वार्ड एक से पांच, वार्ड दो से एक, वार्ड चार से एक, वार्ड पांच से दो, वार्ड छह से दो, वार्ड आठ से एक, वार्ड नौ से दो, वार्ड 10 से दो, वार्ड 11, 12,13 व 14 से एक-एक, वार्ड 15 से तीन, वार्ड 16 से एक, वार्ड 17 से तीन व वार्ड 20 से दो फार्मों पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं।
वर्जन::
आवेदक मंगलवार तक अपने दस्तावेज पूरे कर जमा करवा सकते हैं। अगर कोई आवेदक फार्म के ऑब्जेक्शन को रिमूव नहीं कराता तो उसका आवेदन रद्द हो जाएगा।
विनय जोशी, एसएमआईडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed