फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 22 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फंदे पर लटकी महिला, तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- पिता के आरोप मृतका के पिता के बयान पर पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव काहनी में एक महिला ने रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी पति मनीष सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के भीमनगर निवासी सतीश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते है। सतीश ने अपनी 23 वर्षीय बेटी प्रिया की शादी ढाई वर्ष पहले काहनी गांव के मनीष के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर प्रिया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ। लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। इसी परेशानी के कारण प्रिया करीब छह महीने तक अपने मायके में रही। समझौता होने के बाद परिजनों ने उसे ससुराल भेज दिया। सतीश ने बताया कि 20 मार्च को प्रिया के पास उसका भाई अजय और मां बीना आये थे। यहां पर ससुराल पक्ष ने प्रिया के साथ झगड़ा कर दिया। बाद में प्रिया की मां ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर वापस आ गई। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम ससुराल पक्ष ने सतीश को सूचना दी। सतीश का आरोप है कि पति मनीष, ससुर काशीराम व सास राजपति दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रिया को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed