फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांपला कार लूटी

सांपला कार लूटी

Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांपला कार लूटी
सांपला।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कहीं चोरी तो कहीं हथियारों के बल पर कार लूटी जा रही है। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे खरावड़ पुलिस चौकी के सामने गजनियां होटल में शादी समारोह में आए एक युवक पर पिस्तौल तानकर चार बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज क र लिया है।
दिल्ली के रहने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम खरावड़ बाइपास स्थित गजानिया होटल में शादी समारोह में दिल्ली निवासी अरविंद के परिवार को लेकर आया था। अन्य लोग शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। वह कार को पार्किंग में ही लगाकर सो गया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे पार्किंग में ही एक और होंडा सीटी कार आकर रुकी। जिसमेें चार युवक सवार थे। दो युवक उसके पास आए और उससे दिल्ली पीरागढ़ी जाने का रास्ता पूछा। जब वह कार का शीशा उतार कर रास्ता बताने लगा तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। जान से मारने की धमकी देकर नीचे उतार दिया। तभी दो युवक गाड़ी को लेकर रोहतक की और फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी स्टेशनों पर वीटी कर घटना की जानकारी दी। लेकिन देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। उधर, लोगों का आरोप है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी से लेकर लूट की वारदात को हो रही है मगर पुलिस वारदात का खुलासा करने में नाकाम है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
हाईवे नंबर नौ खरावड़ बाइपास पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने करनाल निवासी तेजबीर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तेजबीर सिंह ने बताया कि झज्जर जिले में मधुमख्खी पाल कर रखी है। वह मंगलवार की देर शाम वह और रामचंद्र पुत्र दीपचंद शहद लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। खरावड़ बाईपास पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनाें घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान रामंचद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed