{"_id":"5c3e408cbdec2273960440e2","slug":"181547583628-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आस्ट्रेलिया मैच पर आनलाइन सट्टा लगा रहे पांच को एसपी की सिक्योरिटी ब्रांच ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत आस्ट्रेलिया मैच पर आनलाइन सट्टा लगा रहे पांच को एसपी की सिक्योरिटी ब्रांच ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शीला बाइपास स्थित पुलिस नाके से पचास कदम की दूरी पर ढाबे में भारत आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले पांच आरोपियों को सिक्योरिटी ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लेपटाप, मोबाइल और एलसीडी भी बरामद कर दी गई है। पुलिस ने जल्द गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सिक्योरिटी ब्रांच प्रभारी भूपेंद्र सिंह दहिया को सूचना िमली कि शीला बाईपास के पास स्थित एक ढाबे पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वन डे मैच पर कुछ लोगों ने करोड़ों का सट्टा लगाया हुआ है। मामले की सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची तथा ढाबे में छापेमारी कर आर्य नगर के रहने वाले राजीव, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रापर्टी डीलर रविंद्र, राजेश, प्रीत बिहार के मनोज और राजीव को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि ढाबे के अंदर मैच पर लाखों का सट्टा लगाया जा रहा था। ढाबे से एक एलसीडी, लैपटाप, 9 मोबाइल बरामद किए गए। पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि पंाचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
दिल्ली से चल रहा था खेल
पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दिल्ली में बैठा गिरोह का सरगना ही सट्टा खिलवा रहा था। मोबाइल पर पल पल की सूचना गिरोह का सरगना और उसके साथी पांचों आरोपियों को दे रहे थे। पुलिस मोबाइल की भी जांच पड़ताल में जुटी है।