फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नशीली दवा

नशीली दवा

Tue, 17 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नशीली दवा
फोटो नंबर : वीएस नौ व दस
विज्ञापन


हेरोइन का नशा छुड़ाने वाली 1000 टेबलेट्स के साथ युवक गिरफ्तार
नशे के लिए प्रयोग होने वाली इन गोलियों की कीमत है 38000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर एक युवक को नशे के लिए प्रयोग होनी वाली एक हजार गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये गोलियां हेरोइन व भुक्की का नशा छुड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। पकड़ी गई दवा की इस खेप की कीमत 38 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
भिवानी के पतराम गेट के नजदीक रहने वाला विशाल सोमवार को रोहतक आया था। यहां उसे किसी को नशीली दवाओं की सप्लाई देनी थी। इस बारे में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए हुडा कॉम्प्लेक्स से आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके पास से एक हजार टेबलेट्स मिली। दवा के 10 गोलियों के एक पत्ते पर 380 रुपये कीमत छपी है। यह दवा केवल नशा मुक्ति केंद्र पर ही इस्तेमाल होती है। युवक नशीली गोलियां दिल्ली के भागीरथ पैलेस से खरीद कर लाया था। इतनी बड़ी खेप स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार कमर्शियल क्वांटिटी में आती है। इसके लिए आरोपी को 10 वर्ष तक की कैद हो सकती है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक का कहना है कि उसकी एक व्यक्ति से फोन पर डील हुई थी। इसके चलते वह दवा सप्लाई देने पहुंचा। उसका दावा है कि वह दवा कम कीमत पर खरीद कर लाया है। इसे ज्यादा दाम पर बेचकर करीब पांच से सात हजार रुपये मुनाफा मिलने की उम्मीद थी। जबकि उसने 40 हजार रुपये में यह दवा खरीदने की भी बात कही। यह कीमत दवा पर छपी कीमत से अधिक है। ऐसे में इस दवा की निर्धारित कीमत से भी अधिक दाम पर अवैध बिक्री की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा नियंत्रक अधिकारी डॉ. मंदीप मान ने बताया कि युवक के नशीली दवाओं के साथ होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस के साथ साझा अभियान चलाया गया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed