{"_id":"5a0dfc634f1c1b6a678bc2e3","slug":"181510866019-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से बदबू आई तो पता चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से बदबू आई तो पता चला
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर पता लगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डेयरी मोहल्ले के एक युवक का शव रस्सी के फं दे पर लटका मिला। घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों को घटना का पता चला। हादसे के समय युवक घर पर अकेला था। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
परिजनों के अनुसार डेयरी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। उसके दो भाई शहर से बाहर रहते हैं जबकि तीसरा भाई संदीप शिवाजी कॉलोनी में रहता है। माता पिता जितेंद्र के साथ डेयरी मोहल्ले के मकान में रहते थे। करीब एक सप्ताह पहले संदीप की पत्नी की तबियत खराब हो गई। इस पर जितेंद्र के माता-पिता संदीप के घर आ गये। बताया जाता है कि इसी बीच जितेंद्र ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन बाद पड़ोसियों को जितेंद्र के घर से बदबू आनी शुरू हो गई। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ क्योंकि जितेंद्र तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची। जैसे-तैसे करके दरवाजा खोला तो जितेंद्र का सड़ा हुआ शव फंदे से लटका था। फिर उसके परिजनों को मामले के बारे में बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।