फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवती व महिला संदिग्ध हालत में घर से हुई लापता

युवती व महिला संदिग्ध हालत में घर से हुई लापता

Thu, 15 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
युवती व महिला संदिग्ध हालत में घर से हुई लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और महिला लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक युवती और महिला संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गईं। दोनों के परिजनों ने अज्ञात पर उन्हें अगवा कर लिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामले दर्ज कर लिए। छछरौली की महानंद कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई दिन से बिलासपुर निवासी 20 वर्षीय उसकी भांजी उनके घर आई हुई थी। गत 12 जून को शाम साढ़े तीन बजे के करीब वह अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। उधर, जगाधरी की रामनगर कालोनी निवासी मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 जून को सुबह आठ बजे के करीब उसकी पत्नी देवेंद्र (45) अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने मान सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed