{"_id":"5ae63f084f1c1b3b0b8b7311","slug":"171525038856-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाऊस में घुसकर लूटपाट, पीटकर दो को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाऊस में घुसकर लूटपाट, पीटकर दो को किया अधमरा
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस में घुसकर लूटपाट, पीट-पीटकर दो को किया अधमरा
- प्रेम नगर में 15 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- सिटी थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रेम नगर में स्थित फार्म हाउस में घुसकर 15 बदमाशों ने लूटपाट की। यहीं नहीं विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। दो घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कर ली है।
प्रेम नगर मोहल्ला निवासी मोहन ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले में ही फार्म हाउस को किराए पर लिया हुआ है। बताया कि बीते दिवस फार्म हाउस में शादी का कार्यक्रम था। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद 15 बदमाश फार्म हाउस में घुस आए। आते ही पहले तो कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। इसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। मोहन से मोबाइल, सोने की चेन व फार्म हाउस से अन्य सामान लूट लिया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल दिनेश व मोहन को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने अज्ञात में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं मारपीट का है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।