{"_id":"5ac3f5304f1c1bda618b5536","slug":"171522791728-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड व खाते की डिटेल लेकर युवक के खाते से रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड व खाते की डिटेल लेकर युवक के खाते से रुपये निकाले
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते की डिटेल लेकर निकाले 30 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक युवक ने खुद को निजी बैंक का अधिकारी बताकर वंदन नाम के युवक से खाते की डिटेल ले ली। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से रुपये 30 हजार रुपये निकाल लिये। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मानसरोवर कॉलोनी निवासी वंदन ने बताया कि 2 मार्च को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद का नाम विनय वर्मा बताकर कहा कि वह एक निजी बैंक का अधिकारी है। इसके बाद आरोपी ने वंदन से कहा कि उनका खाता व एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाले हैं। दोनों को चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर वंदन ने इनकार कर दिया। आरोपी ने फिर से उसके पास फोन किया। इस बार वंदन आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने उसके खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर वंदन के खाते से करीब तीस हजार रुपये निकासी कर ली। इसके बाद संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये बरतें सावधानी
- बैंकिंग संबंधी सूचना लेने के लिए आने वाली फोन कॉल को तुरंत काट दें।
- किसी भी सूरत में अपने खाते, एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड व बैंक के अन्य दस्तावेज की जानकारी किसी को न दें।
- किसी के साथ भी अपना पिन और पासवर्ड साझा न करें।
- मोबाइल पर आने वाली लॉटरी व इनाम संबंधी कॉल करने वाले के झांसे में न फंसे।
- अपने निजी मोबाइल नंबर को अपने खाते से जरूर लिंक कराये।