फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, छीने थे पर्स

स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, छीने थे पर्स

Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, छीने थे पर्स
स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, छीने थे पर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की एवीटी टीम ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कलानौर निवासी नीलम ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह कलानौर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह 18 जून 2017 को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। जब वह घर के पास गली में पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर भाग गये। शिक्षिका के पर्स में एक मोबाइल, छह हजार रुपये व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट व डिटेक्शन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान एएसआई अनिल कपूर ने छापेमारी कर
विज्ञापन

वारदात में शामिल वार्ड नंबर 8 कलानौर निवासी योगेश और मनीष को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी योगेश ने खुलासा किया कि 3 जुलाई 2017 को उसने पीजीआईएमएस कें पस से एक महिला का पर्स छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed