फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसबीआई में सेंधमारी, चोरी नहीं हुई तो आरोपियों ने रिकार्ड रूम में लगाई आग

एसबीआई में सेंधमारी, चोरी नहीं हुई तो आरोपियों ने रिकार्ड रूम में लगाई आग

Wed, 02 Aug 2017 02:38 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई में सेंधमारी, चोरी नहीं हुई तो आरोपियों ने रिकार्ड रूम में लगाई आग
एसबीआई में सेंधमारी, चोरी नहीं हुई तो आरोपियों ने रिकार्ड रूम में लगाई आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो चोरों ने मंगलवार तड़के हिसार रोड शास्त्रीनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेंधमारी कर दी। आरोपी दीवार तोड़कर बैंक के अंदर घुसे। बैंक के स्ट्रांग रूम के लॉक और दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। जब आरोपी कामयाब नहीं हुए तो रिकार्ड रू म में आग लगाकर फरार हो गये। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि वह शास्त्रीनगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम को बैंक के सभी दरवाजे लॉक किये गये थे। सुबह सूचना मिली कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा है और सायरन भी बज रहा है। सूचना मिलते ही मैनेजर अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। धुआं निकलता देख तभी दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। मैनेजर ने बताया कि बैंक के रिकार्ड रूम में आग लगी थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कै मरे चालू हुए तो खुला राज
पहले तो प्रबंधन समझ रहा था कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जब अधिकारियों ने बैंक में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो वह बंद मिली। अधिकारियों ने डीवीआर को चालू करवाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो युवक बैंक के अंदर घूमते नजर आ रहे हैं। आरोपी रात 2 बजकर 12 मिनट पर बैंक के अंदर घुसते हैं। इसके छह मिनट बाद आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे लगे होने की भनक लग जाती है। फिर वह कैमरों की बिजली बंद कर देते हैं, लेकिन आरोपियों के चेहरे फुटेज में कैद हो जाते हैं। कैमरे को देखने के बाद आरोपी एक बार कपड़े से चेहरा ढकने का भी प्रयास करते हैं। बैंक ने पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज बरामद करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे की दीवार तोड़कर घुसे अंदर
दरअसल, बैंक की पीछे की साइड एक खाली प्लाट है। चोरों ने बैंक की पीछे की साइड की दीवार को तोड़ा। इसके बाद वह अंदर घुस गये। बैंक के अंदर घुसने के बाद आरोपियों ने स्ट्रांग रूम के लॉक को तोड़ना शुरू कर दिया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी आरोपी लॉक को नहीं तोड़ सके। इसके बाद आरोपियों ने स्ट्रांग रूम की भी दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। यहां भी काफी देर तक कोशिश करने के बाद वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। फिर उन्होंने पूरे बैंक को खंगाला। मगर कहीं भी कैश नहीं मिला। बाद में आरोपियों ने रिकार्ड रूम में आग लगा दी और मौके से फरार हो गये। आसपास के लोगों को भी सुबह ही वारदात के बारे में पता चला। हालांकि कुछ लोगों को कहना है रात को भी बैंक के अंदर से आवाज आ रही थी, लेकिन यह अंदेशा नहीं था कि बैंक के अंदर चोर है।

लोन के दस्तावेज, बाउचर सहित अन्य रिकॉर्ड खाक
आग लगने के कारण रिकार्ड रूम में रखे लोन के दस्तावेज, बाउचर सहित अन्य रिकार्ड खाक हो गया। मैनेजर ने बताया कि आग से बैंक के रिकार्ड रूम में रखा खाली पासबुक, स्टेशनरी का सामान, पूरा हो चुके लोन के दस्तावेज, एंट्री रजिस्टर सहित अन्य सामान जल गया। इसके अलावा जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की तो उसमें भी कुछ दस्तावेज खराब हो गये। अब उन दस्तावेज को धूप में सुखाकर दोबारा से तैयार किया जाएगा। कैश हाथ नहीं लगने के बाद चोरों ने बैंक के अंदर से कुछ भी चोरी नहीं किया।


शाम को ही मुख्य ब्रांच में भेजा गया था कैश
वारदात के समय बैंक मेें करीब पांच लाख रुपये रखे थे। बैंक मैनेजर ने बताया कि सारा कैश सुरक्षित है। उनका कहना है कि बैंक में दिन भर होने वाले लेन देन के बाद अधिकतर कैश मुख्य शाखा में भेज दिया जाता है। तीन चार लाख रुपये ही बैंक में रखे होते है। वारदात के समय भी ज्यादा कैश बैंक में नहीं था। बता दें कि इससे पहले भी चोरों ने सेंधमारी कर ब्राह्मणवास के बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था। मगर ग्रामीणों को भनक लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed