फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला का शव मिला

महिला का शव मिला

Mon, 26 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
महिला का शव मिला
नहर में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन

महिला के पास मिले 40 रुपये और चाबी, महिला के संवदेनशील अंगों पर चोट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर में रविवार को एक महिला अर्द्धनग्न शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला के संवदेनशील अंगों पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
दरअसल, सुबह करीब आठ बजे राहगीर आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर के पुल से गुजर रहे थे। तभी राहगीरों ने नहर के किनारे एक शव को पड़ा देखा। फिर पुलिस कंट्रोल रू म को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के कपड़ों की की तलाशी ली तो उसकी जेब में 40 रुपये और एक चाबी मिली। इसके अलावा मृतका के पास पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने मामले को लेकर आसपास के जिलों में शव मिलने की सूचना भिजवा दी है। ताकि किसी थाना क्षेत्र में महिला के लापता होने की सूचना हो तो पुलिस यहां आकर शिनाख्त कर सके।
विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका, शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं
वहीं, महिला के शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं मिले। उसके संवेदनशील अंग पर भी चोट के निशान हैं। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर नहर में फेंक ा गया। हालांकि अभी तक मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जा सकता है। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि शव को पहचान के लिए रखवा दिया गया है। दूसरे थानों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed