{"_id":"5b33fe3f4f1c1bb1508b4cf7","slug":"161530134079-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोखरा में हुई वारदात का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोखरा में हुई वारदात का खुलासा
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-5
पकड़ा गया आरोपी अंकित
----
छेड़छाड़ को लेकर की गई थी मोखरा के मिलन की हत्या, एक गिरफ्तार
-सीआईए-1 को हाथ लगी सफलता
-गांव के ही युवक ने बनाई थी हत्या की योजना, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मोखरा गांव के मिलन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर मिलन की हत्या गांव के ही युवक के कहने पर पचास हजारी व एक अन्य ने की थी। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पचास हजारी व अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 7 जून को मोखरा गांव में मिलन की हत्या कर दी गई थी। मिलन दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई थी। सीआईए-1 के प्रभारी नवीन कुमार व उनकी टीम ने हत्याकांड में शामिल रहे मोखरा गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने घटना को अंजाम देना भी स्वीकार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मिलन पर गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप था। जिसके विरोध में 6 जून को मिलन का मोखरा गांव के ही मोहित उर्फ टिंकू के साथ पुराना बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया था। मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिलन को पीट दिया था। इसके बाद मोहित ने पचास हजारी मंजित और अंकित से संपर्क किया। 7 जून की रात घर से बुलाकर मिलन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। एसपी का कहना है कि पचास हजारी व अन्य फरार चल रहे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
--
फरार पचास हजारी मंजित पर रोहतक पुलिस भी इनाम घोषित करेगी। जींद से उस पर पचास हजार का इनाम है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
---
एसपी ने पुलिस टीम को दिया प्रशंसा पत्र
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि घटना का खुलासा करने में सीआईए-1 प्रभारी नवीन कुमार के अलावा एएसआई विनोद कुमार, पंकज कुमार, धर्मवीर सिंह, विजय कुमार, महावीर, सतबीर का सहयोग रहा। सभी को प्रशंसा पत्र दिया। साथ ही जल्द सम्मानित करने की भी बात कहीं।
---
पीजीआईएमएस से फरार हो गया था मंजित
एसपी ने बताया कि आरोपी मोहित का बड़ा भाई किसी मामले में जेल में बंद है। मंजित से उसके भाई की जेल में ही दोस्ती हो गई थी। पुलिस ने मंजित को तीन माह पूर्व पीजीआईएमएस में भर्ती कराया था। जहां से मंजित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।