फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वालों पर बढ़ाई जा सकती है इनामी राशि

आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वालों पर बढ़ाई जा सकती है इनामी राशि

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वालों पर बढ़ाई जा सकती है इनामी राशि
आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वालों पर बढ़ाई जा सकती है इनामी राशि
विज्ञापन

- जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वालों की तलाश में जुटी एसआईटी
- भिवानी, सिरसा एसआईटी ने सीसीटीवी में कैद आरोपियों के पोस्टर कराए हैं जगह-जगह चस्पा
- बवालियों को पकड़ने में एसआईटी भी हो रही विफल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के आरोपियों की पहचान के लिए भिवानी एसआईटी ने जगह-जगह सीसीटीवी में कैद आरोपियों के पोस्टर चस्पा कराए थे। मगर कुछ पीड़ित अभी भी बयान दर्ज करने के लिए नहीं आ रहे हैं। वहीं जल्द ही उपद्रवियों पर इनामी राशि बढ़ाई जा सकती है। अभी तक उपद्रवियों पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया है।
हरियाणा में आरक्षण आंदोलन की आग 19 फरवरी 2016 को शुरू हुई थी। उपद्रवियों ने पुलिस महानिरीक्षक का आवास, सर्किट हाउस, मंत्री आवास व सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। यही नहीं वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का आवास भी फूं क दिया था।
विज्ञापन

नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग के लिए हुए आंदोलन का केंद्र रोहतक था। इसमें 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थीं और करोड़ों रुपये की संपत्ति भी नष्ट हो गई थी। हत्या, आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं में हजारों लोगों पर केस दर्ज किए गए थे। पहले मामले की जांच पुलिस कर रही थी। बाद में जांच एसआईटी हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी को भी सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने सीसीटीवी में कैद आरोपियों के फोटो जगह जगह चस्पा कराए हैं। आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल करने वाले आरोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उपद्रवियों पर इनामी राशि बढ़ाई जा सकती है। अधिकारियों ने इसके लिए संस्तुति कर दी है। हालांकि अभी इनामी राशि नहीं बढ़ाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed