{"_id":"5abd59e84f1c1bba618b46a2","slug":"161522358760-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर के पुत्र की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारपेंटर के पुत्र की हत्या का मामला
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारपेंटर के पुत्र की हत्या का मामला
- इंसाफ पाने को दर-दर की ठोकरें खा रहे परिजन, 15 बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
- बीती 27 दिसंबर को गांधी कैंप में कर दी गई थी कारपेंटर के पुत्र की हत्या
- आईजी से लेकर डीजीपी तक से शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों को नहीं कर रही गिरफ्तार
- परिजनों ने सीएम विंडो पर शिकायती पत्र देकर लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांधी कैंप में तीन माह पूर्व हुए कारपेंटर के पुत्र की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि 15 बार शिकायत के बावजूद घटना का खुलासा नहीं किया जा रहा है। अब परिजनों ने सीएम विंडो पर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांधी कैंप निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह कारपेंटर है। उसका पुत्र रोहित भी उसका सहयोग करता था। बीती 27 दिसंबर 2017 को कुछ युवकों ने रात में सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अज्ञात में मामले की रिपोर्ट कराई गई थी।
बाद में एसपी के निर्देश पर सीआईए वन को मामले की जांच ट्रांसफर कर दी गई थी। श्याम सुंदर ने दावा किया कि मोहल्ले के युवकों ने ही शराब पीने के बाद रोहित की हत्या की थी। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। अब तक थाना पुलिस के अलावा एसपी, डीआईजी, डीजीपी से 15 से अधिक बार शिकायत की जा चुकी है। मगर घटना का खुलासा नहीं किया जा रहा है। आरोपी खुले घूम रहे है। अब परिजनों ने सीएम विंडो पर शिकायत करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मौके से मिली थी शराब की बोतलें
श्याम सुंदर ने बताया कि घटना स्थल से ही पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली थी। बोतलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। मगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया।
मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- पंकज नैन, एसपी रोहतक
फोटो
29 एमए 1
रोहित का फाइल फोटो