फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रैली में शामिल होने वाले वाहनों को शहर में नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश

रैली में शामिल होने वाले वाहनों को शहर में नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश

Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
रैली में शामिल होने वाले वाहनों को शहर में नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश
रैली में शामिल होने वाले वाहनों को शहर में नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन

- पुलिस ने यातायात सुचारु रखने के लिए किया रूट डायवर्ट, 9 स्थाई नाके भी लगाए
- जिले में धारा 144 लागू, 18 फरवरी के बाद होगी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने नाकेबंदी के अलावा यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रोहतक के बाहर से आने वाले तथा रैली में शामिल होने वाली वाहनों को रोहतक के आऊटर बाईपास से होते हुए जींद रोड़ पर भेजा जाएगा। इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश करने नहीं करने दिया जाएगा। रूट डायवर्ट 15 फरवरी सुबह 6 बजे से लागू होगा। इसी तरह 14 फरवरी से जींद रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। रोडवेज बस व सरकारी समिति की बसों को छोड़कर किसी भी भारी वाहन को रोहतक से जींद की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह जिलेभर में 9 स्थाई नाके लगा दिये गये हैं।

एसपी पंकज नैन ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष की रैली को लेकर जिले में अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां आ गई है। इसके अलावा अन्य कंपनियों को फिलहाल अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिये गये है। पुलिस और पैरामिलिट्री के संयुक्त नाके 15 फरवरी सुबह से प्रभावी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जींद मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्ट किया जाएगा। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए डीएसपी यातायात डॉ. रविंद्र को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राइडर को बाहरी मार्गों पर तैनात किया गया है। जिला में तैनात सभी राइडर, पीसीआर, प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 इलाके में लगातार गश्त करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही जिला पुलिस ने आमजन से यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


पुलिस यह लगाए शहर में स्थायी नाके
1. जींद बाईपास चौक, रोहतक
2. गोल चक्कर, आउटर बाईपास जीन्द रोड, रोहतक
3. खाटू श्याम मंदिर, एनएच-10
4. लाखनमाजरा चौक, लाखनमाजरा
5. जीन्द-लाखनमाजरा रोड़ नजदीक राठी होटल
6. भिवानी स्टैण्ड, महम
7. हिसार बाईपास, महम
8. नया बस अड्डा चौक, महम
9. निदाना पैट्रोल पम्प, महम

यहां से होगा रूट डायवर्ट

1. हनुमान मंदिर, खरावड़
2. जलेबी चौक, झज्जर रोड, रोहतक
3. भाली आनन्दपुर फ्लाईओवर, भिवानी रोड़, रोहतक
4. मकडौली फ्लाईओवर नजदीक टोल प्लाजा
5. लाढ़ौत चौक, आऊटर बाईपास, रोहतक
6. बेरी-सुनारियां रोड़, रोहतक

बाक्स
जिले में धारा 144 लागू
जींद में अमित शाह की रैली और 18 फरवरी को जसिया में बलिदान दिवस को देखते हुए डीसी ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। न केवल रोहतक सिटी, महम, कलानौर व सांपला में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी, बल्कि नेशनल हाईवे व हाईवे भी भीड़ लाठी, जेली, डंडा या दूसरे हथियार लेकर नहीं चल सकती। जसिया के बलिदान दिवस के बाद डीसी हालात की समीक्षा करके धारा 144 जारी रखने या न रखने पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed