फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पूर्वजों को भूत बताकर दंपति से तांत्रिक ने हड़पे 10 लाख रुपये और आभूषण

पूर्वजों को भूत बताकर दंपति से तांत्रिक ने हड़पे 10 लाख रुपये और आभूषण

Wed, 31 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पूर्वजों को भूत बताकर दंपति से तांत्रिक ने हड़पे 10 लाख रुपये और आभूषण
पूर्वजों को भूत बताकर दंपति से तांत्रिक ने हड़पे 10 लाख रुपये और आभूषण
विज्ञापन

- पीड़ित के मृतक पूर्वजों को भूत बताकर आरोपी 7 महीने से कर रहा था ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तेज कॉलोनी के तांत्रिक ने एक दंपति को उनके मृत पूर्वजों को भूत बताकर उपाय के नाम पर 10 लाख रुपये और लाखों रुपये के आभूषण हड़प लिये। दंपति को जब आरोपी तांत्रिक के फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने उसके पास जाना बंद कर दिया। अब तांत्रिक पर पीड़ित परिवार को तंत्र विद्या के नाम पर डराने का आरोप है। आरोपी तांत्रिक अशोक बतरा के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में केवलगंज निवासी मनिंदर कौर ने बताया कि उनका परिवार दूध का व्यापार करता है। उनके घर में पिछले काफी समय से परेशानी चल रही थी। इसी बीच जुलाई 2017 में उसकी और उसके पति गुरदीप सिंह की तेज कॉलोनी निवासी अशोक बतरा से मुलाकात हुई। अशोक ने बताया कि वह तांत्रिक विद्या जानता है। अशोक ने उनसे कहा कि उनके मृत पूर्वज भूत बनकर परिवार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण परिवार में तरक्की नहीं हो रही है। तांत्रिक ने दंपति को डराया कि पूर्वज पूरे परिवार को धीरे-धीरे और ज्यादा परेशान करना शुरू कर देंगे। दंपति को पूरी तरह अपने झांसे में लेने के बाद आरोपी ने उनसे तरह तरह के उपाय करने के नाम पर रुपये ऐंठने शुरू कर दिये।
विज्ञापन


7 तोले सोना और चांदी के 8 सिक्के भी हड़पे
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी तांत्रिक ने दंपति से कहा कि वह उनके ऊपर से भूत प्रेत की माया को खत्म कर देगा। इसके बाद आरोपी ने तांत्रिक विधा करने के नाम पर जुलाई से जनवरी तक 10 लाख रुपये हड़प लिये। इसके बावजूद दंपति की परेशानियों में कमी नहीं आई। इतना ही नहीं आरोपी ने दंपति से 7 तोले सोना और 8 चांदी के सिक्के भी हड़प लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी से बना तांत्रिक, व्यापारी के पैसे पर घूमा धार्मिक स्थल
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अशोक कुछ समय पहले कबाड़ी की फेरी लगाता था। वह घरों से कबाड़ खरीदता था। इसी बीच वह जब लोगों के घर में जाता था तो जादू टोने की बात करके लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था। इसी तरह आरोपी ने दूध व्यापारी के परिवार को फंसाया था। आरोपी व्यापारी के परिवार को डरा धमकाकर उनके पैसे पर कई धार्मिक स्थलों पर भी गया। जब दंपति को उसकी हकीकत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसके पास जाना बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं आया। उसने दंपति के घर जाकर उन्हें डराकर रुपये मांगने शुरू कर दिये। फिर आरोपी की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed