{"_id":"5a67ab774f1c1ba4268b61c3","slug":"161516743543-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक सड़क पर पड़े दोनों युवाओं के शव कुचलते रहे, बोरे में भरकर ले गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे तक सड़क पर पड़े दोनों युवाओं के शव कुचलते रहे, बोरे में भरकर ले गए परिजन
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि शर्मा
रोहतक।
सांपला-झज्जर रोड पर गांव भापड़ोदा स्थित आईटीआई के पास सड़क हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार हुई। रॉग साइड आ रहे ट्रक ट्राला की टक्कर लगने के बाद कार में सवार दो युवकों के शव सड़क पर जा गिरे। इसके बाद दो घंटे तक शवों को वाहन कुचलकर आगे बढ़ते रहे। किसी ने भी रुककर शवों को सड़क से हटाने या वाहन को साइड से निकालने का प्रयास नहीं किया। परिजन और पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब दोनों शव क्षत विक्षत हो चुके थे। पुलिस व परिजनों ने संजीव और अरुण के शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके बोरे में भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
50 मीटर तक बिखर गये कार के पार्ट्स
टक्कर इतनी भीषण थी कि 20 मीटर तक सड़क पर कार के पार्ट्स बिखर गये। इतना ही नहीं कार की चालक साइड की खिड़की क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के अगले हिस्से में उलझ गई। सड़क पर कार की खिड़की और सीट का हिस्सा बिखरा पड़ा था। चारों युवकों का दाह संस्कार करने के बाद उनके परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सहम गये। सड़क पर कई जगह खून और मृतकों के जूते, कपड़े और कोल्ड ड्रिंक की बोतल पड़ी थी। सड़क के पास खेत में भी क्षतिग्रस्त कार के टुकड़े पड़े थे।
इंतजार कर रहे थे परिजन, तभी आया तबाही का फोन
शादी समारोह में शामिल होने आये चारों दोस्तों के परिजन रात करीब साढ़े बारह बजे तक उनका इंतजार करते रहे। हादसे में मरने वाले दीपक के मामा बहादुरगढ़ निवासी सुरेंद्र ने बताया कि तभी किसी राहगीर ने फोन करके एक्सीडेंट में चारों के मरने की सूचना दी। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जैसे के तैसे घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से भापड़ौदा पहुंचे ट्रक मालिक
वहीं, हादसे के ट्र्रक चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार दोपहर को ट्रक के मालिक यूपी के मुजफ्फरनगर से भापड़ौदा पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक में झज्जर से सीमेंट भरा गया था। ट्रक मालिक ने पुलिस को चालक के बारे जानकारी दी है।