फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूट

लूट

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड के बाहर सोमवार रात को वाहन का इंतजार कर रहे नारनौल निवासी एक यात्री को लिफ्ट देकर कार सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर चार हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 पर स्थित गांव करावरा मानकपुर के बस स्टॉप के समीप फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया हैं।
पुलिस के अनुसार नारनौल के समीप गांव मांदी निवासी पवन कुमार सोमवार रात को करीब 10 बजे शहर के बस स्टैंड के बाहर धारूहेड़ा जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक वैगनआर कार रुकी। इसके बाद पवन ने कार चालक धारूहेड़ा जाने की बात कही तो उसने बैठा लिया। धारूहेड़ा रोड पर शहर से निकलते ही कार चालक ने कार को एनएच-71 की ओर मोड़ दिया, जिस पर पवन ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने रिवाल्वर निकालकर उसके सिर पर लगा दी। रिवाल्वर लगाने के बाद पवन घबरा गया और इसके बाद बदमाशों ने उससे पास मौजूद नकदी और अन्य सामान भी हवाले करने को कहा। घबराए पवन ने अपने पास मौजूद चार हजार रुपये की नकदी भी बदमाशों को दे दी और इसके बाद बदमाश गांव करावरा मानकपुर के समीप फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस बस स्टैंड के आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, इंजार्च सब स्टैंड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed