फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तेल के टैंकरों को निकलवाने से लेकर यात्रियों को इधर-उधर करने कराया जाता है कार्य

तेल के टैंकरों को निकलवाने से लेकर यात्रियों को इधर-उधर करने कराया जाता है कार्य

Wed, 03 Jul 2019 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
तेल के टैंकरों को निकलवाने से लेकर यात्रियों को इधर-उधर करने कराया जाता है कार्य
रोहतक। भले ही दलाल मर्चेंट नेवी में हरियाणा और अन्य प्रदेशों के लोगों को विभिन्न पदों पर तैनात कराने का झांसा देकर युवाओं भेजते हो, लेकिन वहां युवाओं से शिप के माध्यम से तेल के टैंकरों को निकलवाने से लेकर यात्रियों को इधर से उधर पहुंचाने का कार्य कराया जाता है। यहीं नहीं वेतन देने से भी साफ इनकार कर दिया जाता है। अंकित बंधनमुक्त होकर मुंबई पहुंच चुका है। जहां पर परिजन भी उसे लेने के लिए गए हुए है। मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण अंकित रोहतक नहीं आ सका। अब बुधवार को अंकित घर आ सकेगा।
विज्ञापन

अंकित और उसके चचेरे भाई भारत, राजीव कुमार ने बताया कि मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड रोहतक, दिल्ली ओर मुंबई के अधिकारी भी दलालों के माध्यम से ही बेरोजगार युवकों को फंसा रहे हैं। रिटायर्ड अधिकारी होने के कारण कोई उन पर शक भी नहीं करता है। आसानी से तय की गई रकम देने को तैयार हो जाते है। मुंबई में जाकर उन्हें पता चला था कि दलालों को एक युवा को फंसाने के बदले एक लाख रुपये तक का कमीशन दिया जाता है। बुधवार को ही परिजन दलाल ओर समुद्री डाकुओं की शिकायत पीएम, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से करेंगे।
विज्ञापन


अब कभी किसी के बहकावे में नहीं आऊंगा
अंकित का कहना है कि अब वह कभी किसी के बहकावे में नहीं आएगा। यहीं नहीं दोस्तों और अन्य को भी जागरूक करेगा कि नौकरी के लालच में किसी के बहकावे में न आए। वरना जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण भी अंकित को लेने जायेंगे दिल्ली
बुधवार को आसन गांव के ग्रामीण भी अंकित को लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। मां भी उत्साहित है। मां के भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed