फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुए ट्रांसपोर्टर ने अन्य लोगों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुए ट्रांसपोर्टर ने अन्य लोगों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुए ट्रांसपोर्टर ने अन्य लोगों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा
रोहतक। ओएलएक्स से वाहन खरीदने के दौरान ठगी का शिकार हुए एक ट्रांसपोर्टर ने अन्य लोगों के साथ ठगी न हो, इसके लिए लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठा लिया। शिव नगर कॉलोनी के ट्रांसपोर्टर महावीर से जनवरी में 64 हजार की ठगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कार, ऑटो और शहर के अन्य स्थानों पर फौजी बने ठग से सावधान रहने की अपील करते हुए पोस्टर लगाए। उसका कहना है कि वह हरियाणा के आसपास के जिलों में भी पोस्टर लगाएंगे।
विज्ञापन

महावीर ने बताया कि वह बीस से अधिक बार पुलिस से लेकर डीएसपी और एसपी तक से शिकायत कर चुका है। मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। रुपये दिलवाना तो दूर की बात पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। हालांकि, पुलिस पांच आरोपियों का पकड़ने का दावा कर रही है पर इसके बाद भी ठग सक्रिय हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उसने अपनी तीन कार के अलावा ऑटो, शिव नगर कॉलोनी में जगह जगह पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


पोस्टर और बैनर पर दिया संदेश
महावीर सभी को सचेत कर रहे हैं कि ओएलएक्स पर किसी भी फौजी या अन्य व्यक्ति को सामन की खरीदारी करते समय सीधे एकाउंट या फिर पेटीएम में रुपये न भेजें। शक होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओएलएक्स के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के गुर्गों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
-डॉ. अंशू सिंगला, कार्यवाहक, एसपी
--
आसपास के जनपदों में भी पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को जागरूक क रूंगा। मेरे साथ जो गया हो सो हो गया अन्य के साथ ऐसा न हो, इसको देखते हुए लोगों को सचेत कर रहा हूं।
-महावीर सिंह, पीड़ित ट्रांसपोर्टर
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed