{"_id":"5d0fe4648ebc3e5eb8303b08","slug":"156132257917-rohtak-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैं टर की टक्कर से बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैं टर की टक्कर से बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/लाखन माजरा। लाखनमाजरा और बैंसी में ट्यूबवेल से नहाकर घर लौट रहे दो दोस्तों की बुलेट में सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए।
गूंगाहेड़ी गांव निवासी संदीप कुमार गुजरात की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया गया कि रविवार दोपहर 2 बजे वह पास के ही गांव बैंसी निवासी अपने दोस्त सोनू के साथ लाखनमाजरा की ट्यूबवेल पर नहाने के बाद बुलेट से घर वापस आ रहा था। लाखनमाजरा और बैंसी गांव के बीच सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। एक घंटे बाद पीजीआई में सोनू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक कैंटर को लेकर फरार हो गया। केस दर्ज किया जा रहा है। सोनू आईटीआई का छात्र था।
सोनू के चाचा है सिविल लाइन थाने में बने मित्र कक्ष के प्रभारी
रोहतक। सोनू के चाचा एसआई सुरेंद्र सिंह सिविल लाइन थाने में बने मित्र कक्ष के प्रभारी हैं। सोनू की मौत के बाद परिजनों और चाचा का रो रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। सुरेंद्र ने बताया कि सोनू के पिता बिजेंद्र की करीब चार साल पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दोस्तों ने बताया कि सोनू तीन भाई है। सोनू सबसे छोटा था। जबकि संदीप के परिवार में बड़ी बहन है।