{"_id":"5d055af88ebc3e57f539992b","slug":"156063204417-rohtak-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआईएमएस की बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला ने 13-14 जून की मध्य रात्रि को हुए हंगामे पर शनिवार चुप्पी तोड़ दी है। महिला अधिकारी ने पीजीआईएमएस एसएचओ को शिकायत भेजी है कि उनके घर पर साजिश व योजनाबद्ध तरीके से उत्पात मचाया गया। आपराधिक गतिविधि के तहत रात को उनके घर के दरवाजे, शीशे, सोफा, टेबल पर रखा सामान, वॉल पेंटिंग, दो लैपटाप, दो लैंडलाइन फोन तोड़ दिया गया। इसके अलावा कार की चाबी उनके घर से गायब हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और घर पर मारपीट की गई। इसमें पति को भी पिटा गया है। इस सबके पीछे बाल रोग विभाग के ही लोगों की साजिश है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भड़काया है। इसके सबूत के तौर पर वह 18 फोटो और तीन वीडियो भेज रही हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि इस मामले पर सख्ती से जांच की जाए और कार्रवाई की जाए। इसमें संस्थान के कुछ डॉक्टरों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है।
एचओडी की शिकायत पर इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बाल विभाग की एचओडी डॉ. गीता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी 1860 सेक्शन 147, 149, 323, 380, 452, 457, 506, प्रिवेशन ऑफ डेमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 सेक्शन तीन के तहत डॉ. सतबीर, डॉ. गौरव, डॉ. कर्मवीर, डॉ. अंकित, डॉ. ऋषभ, डॉ. दीपाली गर्ग, डॉ. ऋषभ बतरा, डॉ. भाष्कर बनौत, डॉ. राजीव, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. सैनिक दत्ता, डॉ. हिना फातिमा, डॉ. सरस्वती, डॉ. प्रतीक जिंदल, डॉ. प्रेरणा जैन, डॉ. आशिमा, डॉ. दश भुटानी, डॉ. सुदीप कुमार व अन्य डॉक्टर।
आरडीए ने गठित की कोर कमेटी
कमेटी में डॉ. ऋषभ बतरा, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. विजय मेहरा, डॉ. सतबीर, डॉ. कर्मवीर, डॉ. सोमेश, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. हिना, डॉ. सतीश मित्तल, डॉ. आशिमा, डॉ. नरेंद्र सोनी, डॉ. अनुज यादव, डॉ. मनी मेहरा, डॉ. सोनू चौधरी, डॉ. सैनिक, डॉ. अंकित मित्तल, डॉ. निशा, डॉ. कविता, डॉ. विकास, डॉ. ब्रहद्यूमन, डॉ. सुरभि, डॉ. प्रेरणा शामिल की।
विज्ञापन
डॉ. ओंकार के लिए दो मिनट का रखा मौन, फिर की नारेबाजी
रोहतक। पीजीआईएमएस के लेक्चर थियेटर में शनिवार को डॉ. ओंकार को श्रद्धांजलि देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों व फेकेल्टी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने कुलपति के समक्ष मैं भी ओंकार का पोस्टर दिखा कर विरोध जताया और नारेबाजी की।
शनिवार चला पीजीआईएमएस के अधिकारियों की बैठकों का दौर
स्टूडेंट ग्रीवांस रिड्रेसल सैल का किया गया गठन
रोहतक। पीजीआईएमएस के प्रशासनिक अधिकारियों ने सीनियर डॉक्टरों के साथ बैठक कर चर्चा की है कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इसके लिए संस्थान में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ग्रीवांस रिड्रेसल सैल बनाया जाएगा। इसकी चेयरपर्सन डॉ. शशि डेंटल से होंगी। इसमें पांच अन्य शिक्षक भी होंगे। इसमें एमबीबीएस, फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी का स्टाफ होगा। इसमें एक पीजी व एक यूजी मेल-फीमेल सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। यदि किसी को कोई समस्या आती तो यह कमेटी उसका समाधान करेगी। इसकी जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर डाली जाएगी। इस पर कोई भी विद्यार्थी संपर्क कर सकेगा।
स्ट्रेेस एट वर्क काउंसिलिंग सैल का गठन करने के निर्देश
जनसंपर्क विभाग के अधिकारी डॉ. वरूण अरोड़ा ने बताया कि कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने एसआईएमएच को स्ट्रेस एट वर्क काउंसिलिंग सैल का गठन करने का निर्देश दिया है। यह तनाव में रहने वाले डॉक्टरों व स्टाफ, विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनकी समस्या का समाधान करेगा। यह निर्देश संस्थान के अधीनस्थ सभी मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग कालेजों के निदेशकों व प्रिंसिपलों को भिजवा दिया गया है। इसके लिए भी विशेष रूप सें हेल्प लाइन व कांटेक्ट नंबर वैबसाइट पर जारी किया जाएगा।