फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाडले को दूसरों की जिंदगी बचाने भेजा था, अपनी जिंदगी गवाने नहीं

लाडले को दूसरों की जिंदगी बचाने भेजा था, अपनी जिंदगी गवाने नहीं

Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
लाडले को दूसरों की जिंदगी बचाने भेजा था, अपनी जिंदगी गवाने नहीं
रोहतक। पीजीआईएमएस के शव गृह परिसर में उस समय मातम छा गया, जब कर्नाटक से डॉक्टर ओंकार की मां अपने बेटे को पुकारती हई पोस्टमार्टम कक्ष में घुसीं। रो-रो कर जहां मां का बुरा हाल था। वे बोलीं हमने अपने लाडले को दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए भेजा था, अपनी जिंदगी गंवाने के लिए नहीं। बता दें कि डॉ. ओंकार की बहन की शादी 12 जून को कर्नाटक में थी। बहन की शादी में न पहुंच पाने के गम में डॉ. ओंकार ने वीरवार रात दस बजे हॉस्टल के कमरा नंबर 33 में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। साथी डॉक्टरों ने एचओडी पर छुट्टी न दिए जाने का आरोप लगाया था। वहीं 24 घंटे बाद कर्नाटक से रोहतक पहुंचे परिजनों की चीत्कार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सभी लोगों को रुला दिया।
विज्ञापन

शाम साढे़ छह बजे शव गृह की शांति व पोष्टमार्टम कक्ष की दीवारों को चीरती हुई ओंकार की मां की आवाज एक ही सवाल कर रही थी कि उनके बेटे को फीते बांधने तो आते नहीं, उसने फांसी की गांठ कैसे लगा ली। उनका बेटा इतना बुजदिल आखिर कैसे हो गया। उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि छह माह से बहन की शादी में आने का इंतजार कर रहा था उनका बेटा, लेकिन उसकी सीनियर डॉक्टर ने नहीं आने दिया। वह फोन पर बताता था कि एचओडी हमेशा तंग करती हैं। रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले ओंकार के पिता मानिक व भाई महंताशी ने बताया कि ओंकार जब भी फोन करता था वह हमेशा यही शिकायत करता था कि उसे बेवजह परेशान किया जाता है और घंटों लंबी ड्यूटी ली जाती है। 13 जून को 12 बजे उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। पीजी में प्रवेश करने के तीन माह बाद ही उसे केस में उलझा दिया गया। क्या सीनियर डॉक्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। बहन की शादी में जाने से रोका गया और थिसिस जमा कराने का दबाव बनाया गया। इतनी बड़ी घटना हो गई, अब कहां हैं एचओडी, कोई बोलने वाला नहीं है। उसे कहा जाता था कि शादी जरूरी है या करियर। डिग्री चाहिए तो काम पूरा करो। हमने अपने बच्चे को दूर भेजा था, यहां किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सुबह चार बजे शव ट्रॉमा सेंटर भेजा
वीरवार देर रात डॉ. गीता गठवाला, कुलपति डॉ. ओपी कालरा, निदेशक डॉ. राहतास कंवर यादव, एमएस डॉ. एमजी वशिष्ठ की रेजिडेंट डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा करवा दी। इसके बाद ओंकार के शव के पास ही सभी अधिकारियों को घंटों डॉक्टरों ने खड़ा रखा। सुबह साढे़ चार बजे करीब शव को ट्रामा सेंटर में जानेदिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जून को थी बहन की शादी
डॉ. ओंकार के भाई ने बताया कि बहन की शादी 12 जून को थी। घर से लगातार फोन हो रहा था, शादी में ओंकार का शामिल होना जरूरी था। मेडिकल पढ़ाई के चलते वह परिवार के अहम कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सका।

----------
डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी से लेकर आपात सेवाएं प्रभावित
रोहतक। पीजीआईएमएस के बाल रोग विभाग के डॉक्टर ओंकार की आत्महत्या करने के मामले के बाद वीरवार रात से संस्थान में हंगामा चल रहा है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने रात भर हंगामा किया और सुबह इंटर्न भी विजय पार्क में धरना स्थल पर पहुंच गए। देर रात से ही डॉक्टरों ने आपात विभाग, ट्रॉमा सेंटर व वार्ड में काम छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह तीनों अहम सेवाओं के साथ ओपीडी का कार्य भी प्रभावित रहा।
डॉक्टरों की हड़ताल की सूचना के चलते सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को ओपीडी की संख्या आठ हजार से आधी पहुंच गई। आपात विभाग व ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की संख्या काफी कम रही।

रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष, बाल रोग के डॉक्टरों ने उठाए सवाल
-सीनियर डॉक्टर सारी जिम्मेदारी सीनियर व जूनियर रेजिडेंट पर ही क्यों डालते हैं
-पीजी कराने के नाम पर सीनियर डॉक्टर उन पर मनमर्जी थोपते हैं
-मरीज की फाइल जमा कराने का कार्य डॉक्टर की जिम्मेदारी क्यों
-ओपीडी व आपात विभाग में कंसलटेंट व सीनियर क्यों नहीं करते ड्यूटी
-एमएलसी केसों की फाइल की जिम्मेदारी रेजिडेंट डॉक्टरों की क्यों
-रेजिडेंट डॉक्टरों का कार्य समय क्यों नहीं किया जाता है तय
-सीनियर की बात न मानने पर एक सप्ताह से 21 दिन कर देते हैं अनुपस्थित

‘गो हैंग, अदरवाइज आई विल हैंग यू’ बोल दी जाती है धमकी
बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। विभाग में उन्हें ‘गो हैंग, अदरवाइज आई विल हैंग यू’ बोल कर धमकी दी जाती है। कहा जाता है कि वह उन्हें पास ही नहीं होने देंगे और वह कर क्या लेंगे। रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि यह बात किसी एक विभाग के एक डॉक्टर की नहीं है। अधिकांश विभागों में सभी सीनियर डॉक्टरों की यही स्थिति है। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को अपने पैरों की जूती समझते हैं और हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं। डॉ. ओंकार तो दूर यहां कई ओंकार और हैं जो डर के मारे अपने साथ हो रही दुर्दशा का वर्णन भी नहीं कर सकते। कई डॉक्टरों को यहां ब्लैकमेल तक किया जाता है। इसके लिए संस्थान को एक जांच कमेटी गठित करनी चाहिए।


कैंडल मार्च निकाला, एचओडी के घर के बाहर रखी ओंकार की फोटो
रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार देर शाम शव गृह से कैंडल मार्च निकाला और कैंपस में एचओडी के घर के बाहर ओंकार की फोटो रखकर वहीं उसे श्रद्धांजलि दी। इससे पहले रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने कोलकाता की डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में कैंडल मार्च निकालने की चेतावनी भी दी थी। डॉक्टरों की केंद्र व राज्य सरकार से मांग थी कि डॉक्टरों की सुरक्षा के सख्त कानून बनाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed