फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यहां तो पूरा का पूरा परिवार बना विलेन

यहां तो पूरा का पूरा परिवार बना विलेन

Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
यहां तो पूरा का पूरा परिवार बना विलेन
रोहतक। आपने बच्चों को पिता की तर्ज पर डॉक्टर, इंजीनियर बनने की बात तो सुनी होगी मगर हम आपको हरियाणा के विभिन्न जनपदों के ऐसे परिवारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिसमें पिता, उसके भाई से लेकर बेटे, बहन और मां तक चोरी और लूट की वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने इस तरह के कुछपरिवार चिह्नित किए हैं। जिन्हें सुधारने के लिए भी ग्रामीणों का भी सहारा लेगी।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों की एक बानगी
केस नंबर-एक
दो दिन पूर्व ही रोहतक की सीआईए-1 ने दिल्ली रोड स्थित दुकानों में चोरी करने वाले गोहाना के दीपक और बहादुरगढ़ के सागर को पकड़ा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपक के अलावा उसका पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी चोरी से लेकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाई एक बार जेल में भी जा चुका है। खास बात यह है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद परिवार के सदस्य फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
दो माह पूर्व ही झज्जर के सोहनवीर को पुलिस ने चोरी करते पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि सोहनवीर का पिता, भाई और मां भी चोरी से लेकर स्नैचिंग की वारदात कर चुके हैं। यह परिवार भी जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-तीन
पुलिस ने तीन माह पूर्व ही सोनीपत के मनीष को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी और लूट की कई वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि मनीष का पूरा परिवार ही चोरी से लेकर लूट और अन्य वारदात को अंजाम देता है। पिता और भाई दो बार जेल भी जा चुके हैं।
यह मामले तो बानगी भर मात्र है। दस से अधिक ऐसे मामले पुलिस ने चिह्नित किए हैं। भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत के भी पूरा परिवार इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहा है।

हरियाणा से ही खरीदते हैं हथियार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त परिवार के सदस्य यूपी या फिर दिल्ली से नहीं बल्कि हरियाणा से ही हथियारों की खरीदारी करती है। पुलिस जांच में जुटी है कि हरियाणा के कौन कौन लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने कर दी है।


देखने में आया है कि कुछ परिवारों के सभी सदस्य चोरी और अन्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जेल से छूटने के बाद ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। गांव के गणमान्य लोगों के माध्यम से ऐसे परिवारों को सही राह पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed