फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राजू बसौदी ने संभाली लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान

राजू बसौदी ने संभाली लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान

Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
राजू बसौदी ने संभाली लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान
रोहतक। हरियाणा समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामी अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही सोनीपत के राजू बसौदी ने लारेंस गिरोह की कमान संभाल ली है। यह खुलासा एसटीएफ ने किया है। पुलिस और एसटीएफ को इस संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। अब हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब पुलिस राजू की तलाश में जुट गई है। उधर, अक्षय को रिमांड पर लेने के लिए रोहतक पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाएगी। अक्षय से पूछताछ में और भी कई वारदात का खुलासा होने की संभावना है। बता दें कि गिरोह के अक्षय को पंजाब की रोपड़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उधर पुलिस को जानकारी मिली है कि अक्षय के निशाने पर रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, पंजाब के कई व्यापारी थे, जिनसे हाल ही में रंगदारी वसूली जानी थी। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। अक्षय के बाद अब हरियाणा और अन्य राज्यों की पुलिस ने राजू की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


राजू बसौदी रोहतक के कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में शामिल रहा है। राजू पर रोहतक से पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही इनामी राजू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू को गिरोह में गुर्गे जोड़ने का सौंपा गया था काम
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजू बसौदी को गिरोह में अधिक से अधिक गुर्गे जोड़ने का काम सौंपा गया था। जिसे वह बखूबी निभा रहा था। यहीं नहीं अक्षय भी राजू की सलाह पर ही वारदात को अंजाम देता था।


हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो डालने का शौकीन है अक्षय
पुलिस के अनुसार इनामी अक्षय अक्सर बंद कमरे में हथियारों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो अपलोड करता था। पुलिस के कई फोटो हाथ लगे है। कुछ फोटो लारेंस बिश्नोई की आई डी से भी अपलोड किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed