{"_id":"5ce311debdec22071f56c5db","slug":"15583851715-rohtak-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने घरवालों पर ही लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने घरवालों पर ही लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम। सीसर गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बडे़ बेटे ने अपनी मां, छोटे भाई व चाचा पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, इस बारे में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सच्चाई सामने लाएगी।
पुलिस को दी शिकायत में सीसर निवासी जोगेंद्र ने कहा है कि वह मुंबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। तीन चार दिन पहले ही गांव आया है। उसके पिता 58 वर्षीय प्रेम सिंह को परिजन समय पर खाना नहीं देते थे। वह तालाब में नहाकर आता था। भोजन भी बाहर ही करता था। उसके पिता की मेरे छोटे भाई, मां व चाचा ने मिलकर हत्या की है। मृतक की पत्नी राजपति का कहना है कि उसका पति अक्सर शराब का सेवन करता था। रात को वह दूसरे मकान में सोया हुआ था। रात तीन बजे के करीब गली में उन्हें कुछ शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो उसका पति गली में गिरा हुआ था। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पैरों पर भी चोट के निशान थे। उसने अपने छोटे बेटे को बुलाया और उसे अंदर लेकर आए। पति को चाय व गर्म पानी पीने के लिए दिया। सुबह पांच बजे भी उसे चाय दी। इसके करीब दो घंटे बाद चारपाई पर लेटे हुए उसने रात को लगी चोट की वजह से दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ व डीएसपी मौके पर पहुंचे। इन्होंने परिवार के लोगों से अलग बात कर घटना की जानकारी ली। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी परिजन ने किसी के खिलाफ कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मर्डर की बात सामने आई तो उसकी धारा जोड़ते हुए कार्रवाई की जाएगी।