{"_id":"5b5643574f1c1bc57a8b6252","slug":"151532379991-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से भी केस स्टेटस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएमएस से भी केस स्टेटस
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा
-----
अब लोगों को मैसेज भेजकर भी केस स्टेटस की पहल के बारे में जानकारी देगी पुलिस
- लोगों को जागरूक करने के लिए एसपी ने लिया निर्णय, प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी लेंगे सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एसपी द्वारा शिकायत कर्ताओं को केस स्टेटस नामक शुरू की गई पहल की जानकारी देने के लिए पुलिस अब लोगों को मैसेज भेजकर भी जागरूक करेंगी। इसके अलावा जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लेंगे।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने शिकायत कर्ताओं को दर्ज मामले के स्टेटस के बारे में जानकारी देने के लिए प्रत्येक रविवार को थानों और चौकियों पर शिकायत कर्ता की सुनवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही सहायता केंद्र भी खोले गए थे। लेकिन जानकारी के अभाव में इस पहल को शिकायत कर्ता लाभ नही उठा पा रहे थे। एसपी ने बताया कि पहल के बारे में लोगों को जानकारी देने के मैसेज और सोशल मीडिया ट्वीटर, व्हाट्सएप का सहारा लेगी। ताकि लोग पहल का लाभ उठा सके। शिकायतकर्ताओं की परेशानी को देखते हुए इसी पहल की शुरूआत की गई।
---
फेसबुक पर प्राप्त शिकायत पर भी की जा रही कार्रवाई
एसपी ने बताया कि रोहतक पुलिस के फेसबुक एकाउंट पर मिल रही शिकायतों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही । इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को प्राप्त शिकायत ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके अलावा एसपी ने लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिए है।