{"_id":"5ad7b6294f1c1b6e098b5430","slug":"151524086313-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर दहेज के लाखों का सामान हुआ खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर दहेज के लाखों का सामान हुआ खाक
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर दहेज के लाखों का सामान हुआ खाक
काठमंडी के नरेश कुमार की बुधवार रात को थी बेटी की शादी, सुबह मकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के एक स्कूल में चौकीदारी करने वाले काठमंडी निवासी नरेश कुमार के मकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा बेटी की शादी के दहेज का लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुुंचकर आग पर काबू पाया। बुधवार को ही चौकीदार की बेटी की शादी थी। हादसे के बाद पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
काठ मंडी के नरेश कुमार ने बताया कि वह एक स्कूल में चौकीदार है। बुधवार को नरेश की बेटी की शादी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे थे। दो दिन पहले ही परिजन लड़की को देने के लिए कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य सामान खरीदकर लाये थे। सारा सामान घर में ही रखा हुआ था। सुबह करीब नौ बजे अचानक मकान की पडछत्ती से धुआं निकलने लगा। परिजन शादी की तैयारियों मेें जुटे थे। जैसे ही धुआं निकलते देखा तो दौड़कर गये। कुछ ही देर में मकान से आग की लपटें आने लगी। परिजनों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे तेजी से फैल गई। इसके बाद दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब पौने दो लाख रुपये का बेटी के दहेज का सामान जल गया। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।