{"_id":"5a8359054f1c1baa1b8b74a6","slug":"151518557445-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी चमारियां के सरपंच चाकू दिखाकर लूट फिर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी चमारियां के सरपंच चाकू दिखाकर लूट फिर मारपीट
Updated Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी चमारिया के सरपंच चाकू दिखाकर लूटा फिर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार रात को चाकू दिखाकर छोटी चमारियां के सरपंच अनिल कुमार से कैश व आभूषण लूट लिये। वारदात के बाद आरोपियों ने सरपंच को पीटा और मौके से फरार हो गये। इस संबंध में सदर थाना पुलिस जांच कर रही है।
छोटी चमारिया गांव के सरपंच अनिल शाम को किसी काम से रोहतक आये थे। यहां पर काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन युवक आये। तीनों ने सरपंच की स्कूटी को रोका। इसके बाद चाकू दिखाकर सरपंच को खेतों में ले जाकर उनसे करीब 19 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच की जमकर पिटाई की। उन्हें बेसुध छोड़कर तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। जैसे तैसे करके सरपंच गांव में पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। कुछ ही देर में गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। पुलिस के पास लूटपाट की सूचना भी पहुंच गई लेकिन काफी देर तक गांव में नहीं पहुंची। सरपंच ने आरोपियों बोलचाल के बारे में पुलिस को बताया है।