फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे, भुगतान लेकर नाम नहीं की जमीन

प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे, भुगतान लेकर नाम नहीं की जमीन

Wed, 07 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे, भुगतान लेकर नाम नहीं की जमीन
प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे, भुगतान लेकर नाम नहीं की जमीन
विज्ञापन

- आर्यनगर थाने में दूसरे प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र और उसकी पत्नी पर केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक ।
एक प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करोड़ों की ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक प्रॉपर्टी डीलर ही है। उसने पीड़ित से भुगतान लेकर जमीन देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में आरोपी प्रॉपर्र्टी डीलर सहित उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया है।

एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि मकड़ौली कलां के जसपाल ने शिकायत दी था। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत में जसपाल का कहना था कि उसका कुछ समय पहले प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र से संपर्क हुआ था। उसने जसपाल से कच्चा चमारिया रोड पर कुछ जमीन बेचने का जिक्र किया था। जमीन देखने के बाद दोनों के बीच डेढ़ करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। कच्चा चमारिया रोड पर चार जगह जमीन थी। आरोप कि वीरेंद्र ने जसपाल से भुगतान तो ले लिया मगर जमीन देने से इनकार कर दिया। कभी वह कुछ बहाने बनाता तो कभी कुछ। वर्ष 2015 से 2018 तक आरोपी टालमटोल करता रहा। जब जसपाल ने उससे रुपये वापस मांगे तो उसने वह भी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत पर आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पक्ष को थाने में बुलाकर उनके बयान दर्ज किये जाएंगे। इसके अलावा लेन देन का रिकॉर्ड भी मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed