फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अपहरण

अपहरण

Thu, 28 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के न्यायालय में पेशी पर आई दो बहनों का सुसराल पक्ष के लोगों ने अपहरण कर उनसे मारपीट एवं छेड़छाड़ की। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें तो आरोपी उन्हें वहीं छोड़ कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। दोनों बहनों को मंगलवार को कोर्ट में बने मिडिएशन सेंटर में बुलाया गया था। दोपहर बाद दोनों बहनें कोर्ट के पीछे बैठी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग भी कोर्ट के बाहर खड़े हुए थे, जिन्होंने दोनों को बातचीत के लिए अपनी गाड़ी के पास बुला लिया। दोनों जैसे ही गाड़ी के निकट पहुुंची वहां मौजूद चार-पांच लोगों ने उन्हें उठा कर जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया तथा उनके साथ छेड़छाड़ की। दोनों बहनों के शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा मायका पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों की भीड़ के कारण आरोपी दोनों बहनों को कार से बाहर फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद
दोनों बहनों का ससुराल पक्ष के लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को मिडिएशन सेंटर में उनकी पेशी थी। ससुराल पक्ष के लोग बहनों पर दबाव बनाकर अपने हक में गवाही कराने का दबाव डाल रहे थे। इनकी कई बार आपसी कहासुनी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- चरणसिंह, जांच अधिकारी, सेक्टर तीन चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed