{"_id":"5a11ff054f1c1ba7678bc987","slug":"151511128837-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
एक दोस्त का बदला लेना चाहता था दूसरे ने प्रेमिका को लुभाने को खरीदा अवैध हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने अलग अलग स्थानों से अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने खुलासा किया कि वह पुलिस कस्टडी में अपने दोस्त के हत्यारों का मर्डर करना चाहता था। जबकि दूसरे का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका को लुभाने के लिए मेरठ से अवैध हथियार खरीदा। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि एवीटी इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि सांपला क्षेत्र में अलग-2 स्थानों पर दो युवक अवैध हथियारों लेकर घूम रहे है। इस पर दो टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस पर एएसआई अनिल ने शक के आधार पर चुलियाना मोड़ से एक युवक को काबू किया। पूछताछ पर आरोपी की पहचान कैर नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी विनायक उर्फ सोनू के रुप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्तौल 32 बोर, 4 देसी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी विक्रम बकरा के साथ मिलकर मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से पिछले साल हथियार खरीदे थे। दोनो नीटू गैंग के सदस्य है। वर्ष 2016 में आरोपी विनायक के गांव के ही अंकित उर्फ बच्ची व मोहित उर्फ पोंटिग ने विक्रम बकरे की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपी अंकित व मोहित भौंडसी जेल में बंद है। विक्रम बकरा की हत्या के बाद सारे हथियार विनायक के पास ही थे। आरोपी विनायक उर्फ सोनू अपने दोस्त विक्रम बकरा की हत्या का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
विक्रम के पिता को देनी थी 20 लाख की सुपारी
आरोपी ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद अंकित व मोहित की गुरुग्राम या बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी में हत्या करना चाहता था। इसको लेकर विक्रम के पिता व विनायक के बीच एक सौदा भी हुआ था। दोनों की हत्या के बाद विक्रम का पिता विनायक को 20 लाख रुपये की सुपारी देता।
विनायक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड
जांच में सामने आया है कि विनायक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ सात केस दर्ज है। दो केस में आरोपी फरार चल रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना जाफरपुर कलां नजफगढ़ दिल्ली में जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज है।
मारपीट व छेड़छाड़ का एक केस थाना जाफरपुर कलां नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज।
लूट व हत्या प्रयास का एक केस थाना जाफरपुर कलां नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज।

आर्म्स एक्ट में स्पेशल सेल दिल्ली में केस।
लूट का केस जाफरपुर कलां नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज।
हत्या प्रयास का एक मामला थाना जाफरपुर कलां नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज।
इधर, प्रेमिका को लुभाने के लिए मेरठ से खरीदा अवैध हथियार
एक युवक ने अपनी प्रेमिका को लुभाने के लिए यूपी के मेरठ से अवैध हथियार खरीद लिया। आरोपी को पुलिस की एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने खरावड़ मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया। जब आरोपी ने खुलासा किया। युवक की पहचान हरिसिंह कालोनी निवासी राधे के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक होटल में वेटर है। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका को हथियार बहुत पसंद है। इस कारण उसने मेरठ से चार हजार रुपये में पिस्तौल खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।