फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पिलाना में घर के बाहर गली में बैठने पर युवक को गोली मारी

पिलाना में घर के बाहर गली में बैठने पर युवक को गोली मारी

Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
पिलाना में घर के बाहर गली में बैठने पर युवक को गोली मारी
पिलाना में घर के बाहर गली में बैठने पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर खंड के गांव पिलाना में घर के बाहर गली में बैठने पर दो युवकों में झगड़ा हो गया। एक युवक ने दूसरे को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि बचाव में आए उसके भतीजे को आरोपी के साथी ने डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पिलाना गांव निवासी 35 वर्षीय सुखबीर का कहना है कि वह 14 अगस्त की शाम करीब आठ बजे घर के बाहर गली में अपने भतीजे प्रवीण के साथ बैठा हुआ था। तभी गांव का युवक पवन अपने भाई मांगेराम के साथ आया। गली में बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच पवन ने देसी रिवाल्वर निकाला और उसके ऊपर फायर कर दिया। छर्रा उसके पैर में लगा। इसी बीच उसका भतीजा प्रवीण बचाव में आया तो मांगेराम ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को पीजीआई लाया गया, जहां मामले की सूचना पाकर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed