{"_id":"593d6e294f1c1be1458b45aa","slug":"14971981436-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर तस्करों से पांच क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर तस्करों से पांच क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी
खिजराबाद। वन विभाग की कलेसर रेंज के वन राजिक अधिकारी और वन रक्षक सोनू और अनुज की शिकायत पर थाना खिजराबाद में पांच लोगों के खिलाफ चोरी करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के साथ गाली गलौच करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में सद्दाम, आशिक, जामदीन, इसरान खिलांवाला निवासी और इराम जाटांवाला निवासी शामिल हैं। वन विभाग ने एक व्यक्ति को नामजद कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद बाकी आरोपियों की भी पहचान कर ली गई थी। वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले रात को लगभग दो बजे वन विभाग के गार्ड अनुज और सोनू ने गश्त के दौरान गुलाबगढ़ के जंगल के पास एक क्वालिस गाड़ी दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन वन विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा कर उसे दबोच लिया। चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वन विभाग की टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर चैक किया तो उसमें से लगभग पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। वन विभाग ने सद्दाम निवासी खिल्लांवाला को नामजद कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में आरोपियों की पहचान होने पर खिजराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।