फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनाव प्रचार का थम गया शोर, मतदान कल , तैयारियां फुल

चुनाव प्रचार का थम गया शोर, मतदान कल , तैयारियां फुल

Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार का थम गया शोर, मतदान कल , तैयारियां फुल
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रचार का शोर थम गया है। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी जिले के गांवों में प्रचार कर ताकत का अहसास कराया। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय यादव ने शहर में रोड शो निकालकर अपना दम दिखाया। दिन में प्रचार करने के बाद दोनों दिग्गज शाम के समय गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में फोर्स तैनात कर दी है। जिले की सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं। जहां पुलिस बल वाहनों की जांच कर रहा है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। नाकों पर पुलिस बल रविवार शाम तक तैनात रहेगा। प्रचार के शोर के साथ शराब ठेके भी अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। 12 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने ईवीएम तैयार कराई। ईवीएम को जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखवाया है। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम , वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। शनिवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टी अपने बूथ पर पहुंचकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट करेंगी। पुलिस प्रशासन की ओर से अर्ध सैनिक बलों, गुजरात स्टेट पुलिस फोर्स , हरियाणा पुलिस के जवानों, होमगार्ड को अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। पोलिंग पार्टियों के साथ तैनात की जाने वाली फोर्स की ड्यूटी शनिवार को तय की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बनाए मॉडल बूथ...
जिला प्रशासन की ओर से इस बार 5 बूथ मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ को शादी समारोह की तरह से सजाया जाएगा। यहां मतदाताओं के लिए पानी की व्यवस्था, कूलर की ठंडी हवा, बैठने के लिए कुर्सी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी, कोसली व बावल के लिए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट को पोलिंग पार्टियों को देने के लिए तैयार कर लिया गया है। जिला के लिए 1731 बैलेट यूनिट, 873 कंट्रोल यूनिट तथा 965 वीवीपैट मशीनें हैं । जिनमें रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 551 बैलेट यूनिट, 278 कंट्रोल यूनिट व 308 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई है। बावल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 571 बैलेट यूनिट, 288 कंट्रोल यूनिट व 318 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई हैं। कोसली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 609 बैलेट यूनिट, 307 कंट्रोल यूनिट व 339 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था
रेवाडी जिला में कुल 64 सुपरवाइजर व 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। जिनमें रेवाडी क्षेत्र के लिए 16 सुपरवाइजर व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं। बावल क्षेत्र के लिए 22 सुपरवाइजर व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं। कोसली क्षेत्र के लिए 22 सुपरवाइजर व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं।


55 संवेदनशील बूथ पर रहेंगी निगाहें
रेवाडी जिला में 55 अति संवेदनशील व 38 संवेदनशील बूथ हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 11 अतिसंवेदनशील व 10 संवेदनशील पोलिंग बूथ है। बावल विधानसभा क्षेत्र में 17 अतिसंवेदनशील व 7 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। कोसली क्षेत्र में 27 अतिसंवेदनशील व 21 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed