फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के सांपला में आठ माह से तैयार किया जा रहा था मिलावटी पेट्रोल

रोहतक के सांपला में आठ माह से तैयार किया जा रहा था मिलावटी पेट्रोल

Wed, 14 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के सांपला में आठ माह से तैयार किया जा रहा था मिलावटी पेट्रोल
सांपला में आठ माह से बेचा जा रहा था मिलावटी पेट्रोल
विज्ञापन

-कुरुक्षेत्र पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के फर्जी टैंकर के साथ दो को किया था गिरफ्तार
-रोहतक सीआईए भी केरोसिन का स्टाक कर नकली पेट्रोल बनाने वाले गिरोह की तलाश में जुटी
-तीन माह पूर्व झज्जर पुलिस ने भी एक आरोपी को किया था गिरफ्तार
महबूब अली
रोहतक। कुरुक्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के फर्जी टैंकर और केरोसिन ऑयल के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सांपला से उक्त केरोसिन को पंजाब के लिए ले जाया जा रहा था। यही नहीं मिलावटी पेट्रोल भी सांपला में तैयार किया जा रहा था। खुलासे के बाद अब रोहतक सीआईए मामले की जांच में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि करीब आठ माह से सांपला क्षेत्र में केरोसिन का स्टॉक कर मिलावटी पेट्रोल तैयार कर कम दामों में बेचा जा रहा था। कुरुक्षेत्र पुलिस ने भी इस संबंध में रोहतक पुलिस से संपर्क किया है।
कुरु क्षेत्र पुलिस ने रोहतक से पंजाब ले जाए जा रहे करोसिन ऑयल से भरे टैंकर के साथ लाड़लू के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि इस तेल से नकली पेट्रोल तैयार किया जाता था। बरामद टैंकर पर फर्जी रूप से हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी लिखा हुआ था। आरोपियों ने केरोसिन तेल को सांपला में बनाए गए गोदाम से लाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सांपला क्षेत्र में आठ माह से केरोसिन से पेट्रोल तैयार कर दुकानों के अलावा फैक्ट्री में बेचा जा रहा था। इस मामले में तीन माह पूर्व झज्जर पुलिस ने सांपला के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। कुरुक्षेत्र पुलिस ने मंगलवार को रोहतक पुलिस से गिरोह का भंडाफोड़ कराने में सहयोग मांगा है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि कुरुक्षेत्र में गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद सीआईए-1 और 2 को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों को दस से पंद्रह रुपये कम में बेचते थे पेट्रोल
गिरोह के सदस्य लोगों को दस से पंद्रह रुपये कम में पेट्रोल बेच रहे थे। प्रति लीटर के हिसाब से रुपये कम लिए जाते थे। पुलिस के पकड़े जाने के डर से अनजान लोगों को पेट्रोल या फिर केरोसिन नहीं दिया जाता।
---
पंजाब के संजय का है पकड़ा गया टैंकर
आरोपियों ने बताया है कि पकड़ा गया टैंकर पंजाब के लाड़लू के संजय का है। सांपला के कौन-कौन लोग गिरोह से जुड़े हैं तथा कहां-कहां केरोसिन ऑयल और पेट्रोल भेजा जा रहा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

---
केरोसिन से पंजाब में भी बनाया जाना था मिलावटी पेट्रोल
आरोपियों ने यह भी बताया कि केरोसिन से पंजाब के लाड़लू में मिलावटी पेट्रोल बनाया जाना था। हालांकि, आरोपियों ने किस फैक्ट्री और दुकानों पर केरोसिन और पेट्रोल की बिक्री के बारे में जानकारी दी है, पुलिस इसका अभी खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed