{"_id":"5a08b4974f1c1b68678bb2af","slug":"141510519959-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंधमारी करने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सेंधमारी करने वाला दबोचा
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सेंधमारी करने वाला दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चोरी की वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर कैश व अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
गांव गढ़ी बोहर निवासी संजीव ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह सेना में नौकरी करता है। वह 21 फरवरी को अपने परिवार सहित किसी काम से बहादुरगढ़ गया था। जब वह दोपहर को वापस घर आया तो कमरे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर ने अलमारी से कैश व आभूषण चोरी कर रखे थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एंटी व्हीकल थेफ्ट व डिटेक्शन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा के नेतृत्व में जांच की गई। एएसआई रोहताश ने वारदात में शामिल युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गांव सिसाना (सोनीपत) हाल सेक्टर-1 निवासी राहुल के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज है।