{"_id":"59b19f794f1c1bb0488b4ad8","slug":"141504812921-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल टीम ने नशीला पदार्थ बेचते चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल टीम ने नशीला पदार्थ बेचते चार दबोचे
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एसपी संगीता कालिया की स्पेशल टीम ने बुधवार रात सट्टा खाइवाली एवं नशीला पदार्थ बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई विद्या सागर ने बताया कि उन्हें शहर में सट्टा खाइवाली, नशीला पदार्थ और अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना के आधार पर टीम ने राजीव नगर के समीप खाली पडे़ हुड्डा ग्राउंड में दबिश देकर चार आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरस्वती विहार निवासी विकास सैनी और राजीव नगर निवासी मंगल, शुभम और गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक किलोग्राम गांजा, 58 ग्राम 45 मिलिग्राम सुल्फा तथा 86 पव्वा शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास के पास से एक कारतूस भी बरामद किया है। टीम द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया नशीला पदार्थ और शराब राजीव नगर निवासी विनय उर्फ बिल्लू का है और उसी के कहने पर वे ये नशीला पदार्थ और शराब बेचते हैं। पुलिस ने राजीव नगर निवासी विनय उर्फ बिल्लू के खिलाफ भी मामला दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
इसके अतिरिक्त स्पेशल टीम ने शहर क्षेत्र में सट्टा खाइवाली करते हुए अलग-2 जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने भवानी मार्केट निवासी संदीप को सट्टा खाइवाली करते हुए उसके घर के नजदीक से, आजाद नगर निवासी भगवान दास को झज्जर रोड स्थित रेलवे पुल के पास तथा राजस्थान के जिला धोलपुर निवासी जितेंद्र को सट्टा खाइवाली करते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4810 रुपये भी बरामद किए हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने कहा कि नशीले पदार्थ, अवैध शराब और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे पर प्रतिबंध लगाने और आपराधिक वारदातें रोकने के लिए आमजन भी पुलिस का सहयोग करें तथा कहीं भी नशीला पदार्थ बिकने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दे। उन्होंने कहा कि नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों को खोखला कर रहा है।