{"_id":"59b0480e4f1c1bf47f8b4743","slug":"141504725006-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने कुकर्म से बचने को की कपड़ा विक्रेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने कुकर्म से बचने को की कपड़ा विक्रेता की हत्या
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
करीब एक साल पहले पटौदी रोड पर गांव-गांव जाकर कपड़ा बचने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में सीआईए ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने खुलासा किया है नाबालिग ने कुकर्म से बचने के लिए सिर पर डंडा मारकर पटौदी निवासी ओमप्रकाश की हत्या की थी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 11 सितंबर को रेवाड़ी-पटौदी रोड पर नहर के पास खेत में ओमप्रकाश का शव मिला था। जिसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
चाय की दुकान पर नौकरी दिलाने के बहाने किया कुकर्म का प्रयास
सीआईए पुलिस की ओर से पकड़ा गया नाबालिग शहर में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। पटौदी निवासी ओमप्रकाश भी शहर से थोक में कपड़े खरीदकर गांव-गांव बेचता था। सीआईए इंचार्ज सतेंद्र ने बताया कि 11 सितंबर को ओमप्रकाश ने नाबालिग को पटौदी में चाय की दुकान पर 6-7 हजार रुपये की नौकरी दिलाने की बात नाबालिग को कही। नाबालिग इतने पैसे मिलने की बात सुनकर ओमप्रकाश के साथ मोपेड पर चल दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने बताया है कि ओमप्रकाश मोपेड को पटौदी रोड नहर के पास रोककर उसे खेत में ले गया। वहां ओमप्रकाश ने नाबालिग से कुकर्म का प्रयास किया। इस दौरान नाबालिग ने ओमप्रकाश को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने ओमप्रकाश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई। नाबालिग ने मोपेड को भी शहर के गुलाबी बाग स्थित एक कुएं में डाल दिया था।