फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब ठेका हटाने के लिए अनशन पर बैठीं महिलाओं में से दो की तबीयत बिगड़ी

शराब ठेका हटाने के लिए अनशन पर बैठीं महिलाओं में से दो की तबीयत बिगड़ी

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका हटाने के लिए अनशन पर बैठीं महिलाओं में से दो की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
कोसली में शराब ठेका हटाने के लिए चल रहा महिलाओं का अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशनकारी दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी। ठेका हटाओ संघर्ष समिति की प्रधान रेखा देवी ने बताया कि आठ दिन तक शांतिपूर्ण धरना देने तथा जिला उपायुक्त को ज्ञापन देने के बावजूद भी शराब ठेका बस्ती से नही हटाया गया। जिससे परेशान महिलाओं ने बुधवार से अनशन शुरू किया था जो ठेका हटने तक जारी रहेगा। इससे पूर्व अनशन पर बैठी गायत्री और सुशीला की तबीयत खराब होने पर कोसली अस्पताल से डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची। यहां हालत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रात को उपचार कराने के बाद दोनों महिलाएं फिर से धरनास्थल पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed