फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूपी के भी कुछ लोगों को फंसाने के लिंए लिया था झांसे में, पुलिस की जांच में खुलासा

यूपी के भी कुछ लोगों को फंसाने के लिंए लिया था झांसे में, पुलिस की जांच में खुलासा

Fri, 03 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी के भी कुछ लोगों को फंसाने के लिंए लिया था झांसे में, पुलिस की जांच में खुलासा
रोहतक। कैंसर पीड़ित की सड़क हादसे में मौत दिखाकर रुपये ऐंठने के मामले में एसटीएफ की जांच में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। हरियाणा और दिल्ली के बाद अब खुलासा हुआ है कि गिरोह वेस्ट यूपी के कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भी झांसे में लेने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों के कैंसर पीड़ितों का ब्योरा भी तैयार कराया जा रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे गुर्गों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

गिरोह के सरगना पवन, बरौटा पुलिस चौकी पर तैनात हवलदार अशोक को एसटीएफ ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है हरियाणा और दिल्ली के अलावा गिरोह वेस्ट यूपी के शामली, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, हापुड़, मुरादाबाद के कैंसर पीड़ितों का ब्योरा भी तैयार कर रहे थे। कुछ के परिजनों को भी झांसे में लिया था। हालांकि, किसी से अभी रुपये ऐंठने की बात सामने नहीं आई है। गिरोह में हिसार और रोहतक के ही दो प्रॉपर्टी डीलर के नाम सामने आए हैं। जो लोगों को अपने झांसे में लेते थे।
विज्ञापन


फिर से रोडवेज महाप्रबंधक को डीसी को भेजेंगे पत्र
एसटीएफ ने कैंसर पीड़ित के नाम पर प्रशासन से आर्थिक मदद लेने और पीड़ित का उपचार कराने के बदले रोडवेज से फ्री पास बनाने वालों का ब्योरा मांगा था। हालांकि, करनाल के डीसी ने एक मरीज का ब्योरा दिया था पर अन्य जिलों के अधिकारी ब्योरा नहीं दे रहे हैं। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि ब्योरा हासिल करने के लिए फिर से रोडवेज महाप्रबंधक और डीसी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह के फरार चल रहे गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, एसटीएफ, सोनीपत

हंगामा करने पर रुपये देकर भेज देते थे गिरोह के गुर्गे
एसटीएफ को जांच में पता चला है कि यदि कोई व्यक्ति गिरोह के गुर्गों के चल रहे खेल का विरोध करता था और गिरोह के सरगना या फिर गुर्गे से बात करता था तो वह हंगामा करने वाले को रुपये देकर भेज देते थे। दस से अधिक बार हिसार में भी लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed