फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दस साल की सजा के बाद साथ रखा और की मारपीट

दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दस साल की सजा के बाद साथ रखा और की मारपीट

Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दस साल की सजा के बाद साथ रखा और की मारपीट
दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दस साल की सजा के बाद साथ रखा और की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी की न्यायालय से दस साल की सजा और डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना होने के बाद भी दस माह तक पीड़ित लड़की को साथ रखकर उसे प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे दस माह तक अपने साथ रखा और लगातार उसे प्रताड़ित किया गया। मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि 2018 में आरोपी ने उसका कहीं से नंबर लेकर उससे माफी मांगने का नाटक रचा। उसने बताया कि एक लड़केके खिलाफ उसने दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, जिस पर न्यायालय ने उसे दोषी करार देते हुए दस साल की सजा और डेढ़ लाख जुर्माना भी किया हुआ है। इस मामले में पैरोल पर आने के बारे आरोपी ने उसे फिर से झांसे में लिया और दस माह तक अपने साथ रखा। इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया। इसमें उसके भाई व एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह किसी और से उसे शादी नहीं करने देगा। इस डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद बार-बार उसे धमकी देता रहा है। उस पर जेल से बाहर करवाने के लिए भी दबाव बनाया गया। उसने बताया कि वह पीएचडी कर रही थी। पुलिस ने लड़की की शिकायत दर्ज किए जाने के बाद मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed