फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मौसी के लड़के से रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पीजी मालिक ने मारी थी गोली

मौसी के लड़के से रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पीजी मालिक ने मारी थी गोली

Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
मौसी के लड़के से रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पीजी मालिक ने मारी थी गोली
फोटो
विज्ञापन

मौसी के लड़के से रुपये को लेकर हुए विवाद में पीजी मालिक ने मारी थी खुद को गोली
-पुलिस ने पीजी मालिक पर आत्महत्या के प्रयास की धाराओं में किया केस दर्ज
-घायल को पीजीआई में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मौसी के लड़के से रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मंगलवार देर रात देव कॉलोनी के पीजी मालिक ने खुद को गोली मारी थी। गोली मारने से पहले उसने अपनी भाभी के पास कॉल की थी। इसके साथ ही उसने आत्महत्या करने की बात भी कही। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बातें सामने आई है। पुलिस ने पीजी मालिक पर आत्महत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। घायल का इलाज पीजीआई में चल रहा है।

रेवाड़ी का राहुल रोहतक की देव कॉलोनी में पीजी चलाता है। मंगलवार रात पीजी मालिक ने अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आनन-फानन में घायल को पीजीआई भर्ती कराया गया था। पीजीआई एसएचओ देवेंद्र मान ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि राहुल ने मौसी के लड़के रिटौली के रहने वाले राजेश से रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद खुद को गोली मारी है। आरोपी पर आत्महत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उधर पता चला है कि आत्महत्या के प्रयास से पूर्व राहुल ने करीब 10 बजे अपनी भाभी के मोबाइल पर कॉल कर कहा था कि वह दो दिन मिनट के अंदर ही आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद ही उसने खुद को गोली मारी। एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed