फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुन्ना बजरंगी

मुन्ना बजरंगी

Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी
राजेश भारती को गैंगस्टर नीरज बवाना ने सुनील राठी से हत्या कराने की दी थी धमकी
विज्ञापन

या तो
दिल्ली में रंगदारी मांगना छोड़ दो वरना सुनील राठी के साथ मिलकर पूरे क्रांति गैंग का कर दिया जाएगा खात्मा
-क्रांति गैंग के रिमांड पर लिए गए सदस्यों ने किया खुलासा
-बागपत की जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से चर्चाओं में है सुनील राठी
महबूब अली
रोहतक। हरियाणा के क्रांति गैंग के संबंध में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली के व्यापारियों से रंगदारी मांगने के दौरान सुनील राठी के गुर्गे दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना ने राजेश भारती और गिरोह के अन्य सदस्यों को सुनील राठी से ही हत्या कराने की धमकी दी थी। कहा था कि या तो दिल्ली में आना बंद कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। क्रांति गैंग के रिमांड पर लिए गए सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में भी यह खुलासा किया।
नौ जून को हरियाणा के राजेश भारती, संजीत बिदरो समेत चार का दिल्ली की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर कर दिया था। जबकि मौके से पांच सदस्य फरार हो गए थे। रोहतक सीआईए-2 के प्रभारी आजाद सिंह और उनकी टीम ने राजेश गैंग के सदस्य बहुअकबरपुर निवासी राहुल उर्फ दादा, झज्जर के डीघल गांव निवासी कपिल उर्फ पहलवान, मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशू के अलावा बहुअकबरपुर के सोमबीर, करसौला के अमित, गुरुग्राम के विनीत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड पर लेने के दौरान गिरोह के सदस्यों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया कि राजेश भारती के दिल्ली के व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद दिल्ली के एक लाख के इनामी रहे नीरज बवाना और राजेश भारती का आमना सामना हो गया था। नीरज बवाना ने राजेश भारती और उसके गिरोह के सदस्यों से कहा था कि दिल्ली उसका एरिया है, इसलिए यहां किसी से भी रंगदारी न मांगे वरना सुनील राठी और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पूरे क्रांति गैंग का खात्मा करा दिया जाएगा। दिल्ली में आना ही बंद कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। हालांकि, दोनों गिरोह के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कौन है नीरज बवाना
दिल्ली का कुख्यात बदमाश है। सुनील राठी गिरोह का सदस्य है। उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। उसने वर्ष 2014 में उत्तराखंड की जेल में बंद सुनील राठी के कहने पर ही बागपत से यूके से पेशी पर लाए जा रहे भूरा को छुड़वाया था। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया था। नीरज बवाना का रिश्तेदार दिल्ली का ही एक सफेदपोश है। जो अक्सर उसे शरण दिया करता था। वह बागपत की जिला जेल में ही भूरा फरारी प्रकरण में साजिश रचने के आरोप में बंद है।

---
कौन है सुनील राठी
सुनील राठी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टीकरी गांव का निवासी है। उसकी मां राजबाला टीकरी नगर पंचायत की चेयरमैन रही हैं। सुनील पर हत्या, रंगदारी के 30 से अधिक केस बागपत, उत्तराखंड के विभिन्न थानों पर दर्ज हैं। सुनील राठी जेल से ही गिरोह संचालित करने के लिए जाना जाता है। उसके गिरोह में अभी भी 40 से अधिक बागपत, हरियाणा, उत्तराखंड के सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed