फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चचेरे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने को की छात्र जयदीप की हत्या, दो छात्र गिरफ्तार

चचेरे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने को की छात्र जयदीप की हत्या, दो छात्र गिरफ्तार

Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने को की छात्र जयदीप की हत्या, दो छात्र गिरफ्तार
छात्र जयदीप हत्याकांड
विज्ञापन

चचेरे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने को की थी जयदीप की हत्या, दो छात्र गिरफ्तार
- हत्याकांड के बाद दिल्ली व अंबाला चले गए थे आरोपी, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया के बाहर 12वीं के छात्र जयदीप की हत्या के मामले में फरार बीए के दो छात्रों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने चचेरे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए जयदीप की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली व अंबाला चले गए थे।
जसिया सरकारी स्कूल के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे झगड़े में जयदीप की बत्या कर दी गई थी। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व सीआईए 1 प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी बीए के छात्र देविंद्र व दीपक को पुलिस ने गोहाना बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में पता चला है कि आरोपी देविंद्र के चाचा के लड़के योगेश व जयदीप पक्ष के लोगों के बीच स्कूल में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। योगेश को थप्पड़ मार दिया गया था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए देविंद्र ने दीपक के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर जयदीप को मौत के घाट उतार दिया। सीआईए 1 प्रभारी का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त चाकुओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली व अंबाला में रिश्तेदारियों में जाकर रहने लगे थे।
विज्ञापन


क्या है मामला
जसिया सरकारी स्कूल के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे झगड़ा हुआ था। इस दौरान जयदीप के हत्यारोपी छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया। इन्होंने उस पर चाकू से कई वार किए थे। उसका दोस्त दीपक बचाने आया तो उसे भी नहीं बख्शा। उसकी कमर में चाकू लगा। स्कूल स्टाफ ने जयदीप को अपनी गाड़ी से पीजीआई पहुंचाया। यहां जयदीप को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed