{"_id":"5ad11bee4f1c1b9f098b46d7","slug":"131523653614-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से बच्चा चोरी के मामले में संदिग्ध महिला की हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई से बच्चा चोरी के मामले में संदिग्ध महिला की हुई पहचान
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई से बच्चा चोरी के मामले में संदिग्ध महिला की हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई से बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान कर ली है। यह महिला पानीपत के एक गांव की रहने वाली है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने महिला की तलाश में उसके घर छापेमारी की है लेकिन महिला हाथ नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि महिला ने वारदात के बाद बच्चे को शहर की एक कॉलोनी में रखा था। यहां पर ही महिला के माता पिता रहते हैं। जब पुलिस ने घर पर छापेमारी की तो यहां कोई नहीं मिला। बच्चा चोरी के मामले में एक गुमनाम पत्र पीजीआई थाने में भेजा गया था। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया था। बता दें कि डेयरी मोहल्ले निवासी रंजू ने 10 सितंबर को पीजीआईएमएस में एक बच्चे को जन्म दिया था। यहां से उसका बच्चा चोरी हो गया था। मामले में तूल पकड़ने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था।